फेसबुक फ्रेंड से ऐसी हैवानियत चौंका देगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली।
बाद में ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार युवती के साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी। युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी करण सिंह उर्फ हनी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने अभी तक पीड़ित युवती की मेडिकल जांच नहीं करवाई है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित युवती द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मार्च 2014 में आरोपी करण सिंह के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई।
वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल
उस दौरान उसने कई कंपनियों में काम किया। एक दिन करण सिंह ने उसे फोन कर कहा कि वह होटल के बाहर उससे मिलना चाहता है। जब वह आरोपी से मिलने गई तो आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
उसके बाद अक्सर आरोपी के साथ उसकी फोन पर और फेसबुक में बात होती थी। मई 2014 में आरोपी करण ने उसे फोन कर फ्लैट में बुलाया। जब वह वहां पर गई तो आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली।
उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसकी वीडियो क्लिप नेट पर डाल देगा। जब वह पुलिस को शिकायत करने के बाद सिविल अस्पताल में गई तो आरोपी ने अस्पताल के बाहर उसे शिकायत वापस लेने की भी धमकियां दी।
इस मामले में जांच अधिकारी हरजिंदर कौर ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन जांच पूरी होने तक उसकी मेडिकल जांच नहीं हो सकती। मामला काफी पुराना है। पुलिस पूरी जांच करने के बाद मेडिकल जांच कराएगी और आरोपी की तलाश की जा रही है।