फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape allegation on husband and father in law

पति और मुंहबोले ससुर पर लगाया रेप का आरोप

Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी,पंचकूला Updated Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape allegation on husband and father in law

रायपुररानी ब्लाक के गांव टपरियां की एक विवाहिता ने अपने पति, ननद व अपने मुंहबोले ससुर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रायपुररानी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टपरियां की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी टपरियां के रहने वाले संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार के साथ 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह और उसका पति, ननद और ससुर रायपुररानी किराए के मकान में रहने लगे। मकान में दो चार दिन सब ठीक रहा।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पति, मुंहबोले ससुर व ननद ने मार पिटाई शुरू कर दी। जब उसने मार पिटाई की बात अपने घरवालों को बताई तो उन्होंने और अत्याचार शुरू कर दिए। इस दौरान उसका मुंहबोला ससुर उसके साथ मारपीट करता और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था। इसमें पति व ननद इस काम में उसकी मदद करते। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बात न मानने पर दोनों ने कई दिन तक नशा देकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करते रहे। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर भागी और परिजनों को सारी बात बताई। पीड़िता ने मुंहबोले ससुर पर आरोप लगाया है कि वह तांत्रिक का काम भी करता था।


इस सारे मामले में पुलिस ने 323, 328, 334, 376 और 506 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में एएसआई देशराज शर्मा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed