फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape after friendship on matrimonial website jeevansathi.com

इंटरनेट पर पहले दोस्ती, फिर रेप... अंजाम खौफनाक

Sun, 22 Mar 2015 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 22 Mar 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
rape after friendship on matrimonial website jeevansathi.com

युवक ने युवती से इंटरनेट पर पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा दे रेप किया। अब खौफनाक अंजाम भुगत रहा। जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए एक महिला से दोस्ती कर फिर उससे दुराचार करने के दोषी अमित गोडके को जिला अदालत ने शनिवार को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला सेशन जज जसविंदर शिमार की अदालत ने दोषी को धारा-376 में सात साल की कैद व 15 हजार जुर्माना, धारा-419 में 2 साल की कैद व दस हजार जुर्माना और धारा-66 डी में दो साल कैद व पांच हजार जुर्माना लगाया है, जबकि उसकी पत्नी मलांचा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषी को दस माह और जेल में बिताने पड़ेंगे।

विज्ञापन

मेट्रिमोनियल साइट पर की थी दोस्ती

rape after friendship on matrimonial website jeevansathi.com

सेक्टर-68 की एक औरत की शिकायत पर थाना फेज-11 की पुलिस ने 11 मार्च 2013 को अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद उसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

महिला ने बताया था कि करीब दो साल पहले उसने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर अकाउंट बनाया था। फिर अमित ने साइट के माध्यम से उससे संपर्क किया। साथ ही शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा। अमित ने अपनी उम्र, नाम व पता गलत बताया। उसने बताया था कि वह नई दिल्ली में रहता है, जबकि वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता था।

अमित ने अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लिया। इसी बीच अमित का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। फिर उसने उसका विश्वास जीतकर शादी का झांसा देकर उसने दुराचार कर दिया।

महिला ने बताया कि साइट पर संपर्क करने के बाद वह अमित से पहली बार नोएडा में एक रेस्टोरेंट में मिली थी। इसके बाद उसने कई बार अमित को अपने पैरेंट्स से मिलाने को कहा, लेकिन वह हर बार यह कहकर पीछा छुड़वा लेता था कि पैरेंट्स ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं।

पत्नी को बहन कहकर मिलाया था

rape after friendship on matrimonial website jeevansathi.com

महिला ने बताया कि जब उसने अमित से पैरेंट्स से मिलाने की जिद्द नहीं छोड़ी तो उसने बताया कि उसकी बुआ भी दिल्ली में ही रहती है। उसने बुआ से भी मुलाकात करवाई और विवाह की बात की।

इस दौरान वहां पर रह रही एक औरत को उसने अपनी बहन कहकर मिलवाया, लेकिन बाद में पता चला कि उसने जिस महिला को बहन बताया था, वह उसकी पत्नी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed