{"_id":"fd355a8764405eaf8dd80deeed482287","slug":"rape-accused-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के आरोपी की पटियाला में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म के आरोपी की पटियाला में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 13 Aug 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सन्नौर के गांव फतेहपुर राजपूता में 18 साल के युवक से कुकर्म करने के आरोपी राम सिंह की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
उसका शव पटियाला-देवीगढ़ सड़क पर गांव नैना अकोत के पास पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक के परिजन उन्हें धमकी दे रहे थे।
थाना सन्नौर के एएसआई हंसराज ने बताया कि गांव फतेहपुर राजपूता के 55 वर्षीय राम सिंह पर कुछ दिन पहले ही गांव के एक युवक से कुकर्म करने की कोशिश के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सन्नौर में भी शिकायत की गई थी। अभी पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि तीन दिन राम सिंह लापता हो गया। बुधवार सुबह उसका शव पटियाला-देवीगढ़ रोड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन