{"_id":"5badd5c1867a55013d11b07f","slug":"rambir-shokeen-ex-delhi-mla-hoping-to-be-hidden-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से फरार पूर्व विधायक के हरियाणा में छिपे होने की आशंका, पुलिस ने कई जगह दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से फरार पूर्व विधायक के हरियाणा में छिपे होने की आशंका, पुलिस ने कई जगह दी दबिश
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक रामबीर शौकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूरा फरारी प्रकरण के मामले में बागपत की जिला जेल में बंद दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से फरार होने के तार हरियाणा से भी जुड़े हुए हैं। नीरज बवाना गैंग पर पूर्व विधायक को फरार कराने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व विधायक और गिरोह के सदस्यों के रोहतक और सोनीपत में शरण लेने की संभावना है। इसको लेकर बागपत पुलिस ने गुरुवार को रोहतक और सोनीपत में दबिश भी दी।
विज्ञापन
दरअसल, 2014 में यूपी के मुजफ्फरनगर के कुख्यात भूरा को यूके पुलिस बागपत कोर्ट में पेशी के लिए ला रही थी। इसी दौरान हाईवे पर दिल्ली के एक लाख के इनामी नीरज बवाना और बागपत के सुनील राठी गैंग ने पुलिसकर्मियों से असलाह लूटकर भूरा को छुड़ा लिया था। यूपी और उत्तराखंड से भूरा पर दस लाख का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
बाद में भूरा समेत 21 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को भी भूरा फरारी प्रकरण में साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया था। वह बागपत की जिला जेल में बंद था। बुधवार को जेल में हालत बिगड़ने पर पूर्व विधायक को सफदरगंज अस्पताल लाया गया। यहां से वह फरार हो गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस ने हरियाणा के रोहतक और सोनीपत जिले में दबिश दी। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। एक टीम ने हरियाणा में ही डेरा डाल लिया है। दरअसल, फरारी प्रकरण के बाद नीरज बवाना गैंग और भूरा ने सोनीपत में ही शरण ली थी। इस कारण पूर्व विधायक के भी गिरोह के सदस्यों के साथ हरियाणा में ही शरण लेने की आशंका जताई जा रही है।
पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के दिल्ली से फरार होने के मामले में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। नीरज बवाना गैंग पर फरार कराने की संभावना है।
-शैलेष कुमार पांडेय, एसपी बागपत
दिल्ली से भागे रामबीर शौकीन को पकड़वाने में बागपत पुलिस का सहयोग किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस भी पूर्व विधायक की तलाश में जुटी है। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
भूरा फरारी केस में रोहतक का बदमाश भी था शामिल
पुलिस सूत्रों के अनुसार भूरा फरारी प्रकरण में रोहतक का भी प्रवेश नाम का बदमाश शामिल रहा। प्रवेश नीरज बवाना गैंग का सदस्य था। इसके अलावा सोनीपत के चार बदमाश जो सुनील राठी गैंग से थे, वह भी वारदात में शामिल थे। इसलिए पूर्व विधायक के फरार होने के बाद हरियाणा में छिपने की संभावना जताई जा रही है।