{"_id":"59a6b5604f1c1b4b738b470d","slug":"ram-rahim-sentenced-two-boys-fired-bus-at-fazilka-police-arrested-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद बस में लगाई आग, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद बस में लगाई आग, दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
बस में आग लगाने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा और उपद्रव होने लगा। इस दौरान फोजिल्का में बस में आग लगाने वाले दो युवक दबोचे गए हैं। डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत सिंह के खिलाफ आए फैसले के बाद राज्य भर में फैली हिंसा के बीच फाजिल्का में बस स्टैंड पर एक बस में आग लगाकर भागे आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। सीसीटीवी कैमरे व अन्य सूत्रों से पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने डेरे की कमेटी के एक सदस्य समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी डा. केतन बालिराम पाटिल ने बताया कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम की पंचकूला अदालत में पेशी को लेकर फाजिल्का में पूरी तरह से चौकसी की गई थी। इसके बावजूद राधा स्वामी कालोनी, गली नंबर एक निवासी शाम लाल जोकि डेरे की कमेटी का सदस्य भी है, ने साथी बिटू कुमार व छह अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर बस स्टैंड पर पिछली दीवार से घुसकर एक बस पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगाने की कोशिश की।
उस समय बस स्टैंड पर 30 बसें मौजूद थीं। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व बस चालकों ने जब उक्त बस में से धुआं उठते देखा तो उन्हें जल्दी से आग पर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पंजाब रोडवेज सब डिपो इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने शिकायत एएसआई कृष्ण लाल को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी शाम लाल व बिटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।