फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raids on four hookah bars in Chandigarh, hookah and tobacco seized

चंडीगढ़ में चार हुक्का बारों पर छापे, हुक्का और तंबाकू बरामद

Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
raids on four hookah bars in Chandigarh, hookah and tobacco seized
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo

स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ पुलिस और ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर मंगलवार को चार हुक्का बार पर रेड की। इस दौरान कई जगह हुक्का और तंबाकू बरामद किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


जांच में देखा जाएगा कि तंबाकू में निकोटीन था या नहीं। यदि था तो उसकी कितनी मात्रा थी? रिपोर्ट आने के बाद ही हुक्का बार मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि सेक्टर आठ स्थित एक हुक्का बार में भी छापा मारा गया, लेकिन वहां से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


विभाग और पुलिस की टीम ने पहला छापा सेंड्स ऑफ टाइम में मारा। यहां से विभाग को हुक्का और तंबाकू के 20 से ज्यादा पैकेट मिले। दूसरा छापा वेदास में मारा गया। इसमें हुक्का और 28 पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू के मिले। परपिल फ्रॉग में भी हुक्का मिला। यहां 20 पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू के मिले। स्वास्थ्य विभाग को बार-बार सूचना मिल रही थी कि कई जगह हुक्का बार चल रहे हैं। उसके बाद छापे मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed