{"_id":"0b0cbe80a0406182316398c7256f9031","slug":"pushes-and-crush-to-chandigarh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा में एक झपटमार को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ उसके परिजनों ने हाथापाई का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के साथ उसके घरवालों ने धक्का मुक्की करते हुए रविवार रात को हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धक्का-मुक्की में चौकी प्रभारी की पगड़ी भी गिर गई।
शुक्रवार को धनास के रहने वाले रवि ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रात के समय मार्केट में मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए गया था। जब वह घर लौट रहा था तो रास्ते में चार युवकों ने घेर कर उसका मोबाइल छीन लिया।
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोन को सर्विलांस पर लगाया तो फोन की लोकेशन डड्डूमाजरा के रहने वाले एक नाबालिग के घर की निकली।
इसके बाद मलोया चौकी प्रभारी हरजिंन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित नाबालिग को गिरफ्तार करने के लिए डड्डूमाजरा उसके घर पहुंचे।
वहां नाबालिग के घर वालों के साथ उनकी बहस हो गई। थोड़ी देर बाद बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान हरजिंन्द्र सिंह की पगड़ी भी उतर गई।
हंगामा ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने डड्डूमाजरा के ही एक स्थानीय नेता को मौके पर बुलाया। उसने मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस नाबालिग को वहां से हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन