फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   purse sntching from woman in mohali

महिला का पर्स छीन भागा, कार सवारों ने दबोचा

Sun, 16 Mar 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 16 Mar 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
purse sntching from woman in mohali

फेज-3बी1 की कुछ महिलाएं शनिवार को एक ज्वैलर की दुकान पर किट्टी डालने जा रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार फिल्मी स्टाइल में आया और महिला का पर्स छीन कर भाग गया।

विज्ञापन


पर्स में कुछ ज्वैलरी एवं कैश था। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे कार सवार युवकों ने लुटेरे को घेर कर काबू किया। बाद में लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही सारा सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी को मटौर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


फेज-3बी1 निवासी गुरविंदर कौर ने बताया कि वह दो सहेलियों के साथ दोपहर में एक ज्वैलर की दुकान पर किट्टी डालने जा रही थी। जब वह फेज-3बी1 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मोड़ से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से लाल रंग की होंडा मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और उसके हाथ से पर्स झपट कर भाग गया। महिला के शोर मचाया।

इसी दौरान पीछे से दो युवक एक कार में गुजर रहे थे। उन्होंने युवकों का पीछा किया। साथ ही स्कूल के पास लुटेरों को दबोच लिया। इसके बाद लुटेरे को पुलिस स्टेशन मटौर ले जाया गया।


महिला ने बताया कि पर्स में दो सोने की चूड़ियां, एक रिंग, 6 हजार रुपये कैश था। कुल मिलाकर दो लाख रुपये का सामान था। काबू किए गए युवक की पहचान गौरव शर्मा के तौर पर हुई है।

वह चंडीगढ़ के गांव धनास का रहने वाला है। वह नशे का आदि बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed