{"_id":"5755a2134f1c1b0b1d9c5494","slug":"purse-snatcher-purse-snatching-purse-snatcher-arrested-chandigarh-police-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू दिखा पर्स छीनकर भागने वाला गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू दिखा पर्स छीनकर भागने वाला गिरफ्तार, साथी फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू दिखाकर युवक से नगदी लूटने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायपुर खुर्द निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हल्लोमाजरा निवासी उदय कुमार पांडे सोमवार को सुबह जंगल एरिया से निकल रहा था। तभी आरोपी व उसके एक साथी ने उसे रोका और चाकू निकाल कर सीने पर लगा दिया और जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स मेें दो हजार रुपये थे। पर्स लेकर दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।
पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पीसीआर व इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाना पुलिस पहुंची। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंद्र सिंह ने पीसीआर की मदद से एक आरोपी राजिंदर को घटना के करीब एक घंटे बाद जंगल एरिया के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अब मामले में उसे दूसरे साथी की तलाश है।
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान हो गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।