{"_id":"59b2584a4f1c1be77f8b4f70","slug":"punjab-youth-congress-leader-daljit-singh-panchhi-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कांग्रेस नेता पंछी को गोलियां से भूना, रात को सैर करके लौट रहे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में कांग्रेस नेता पंछी को गोलियां से भूना, रात को सैर करके लौट रहे थे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
congress leader murder
पंजाब में कांग्रेसी नेता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब वे रात को सैर करके लौट रहे थे। राजपुरा के गांव बनूड़ के वार्ड नंबर सात की पार्षद प्रीती वालिया के पति व यूथ कांग्रेस नेता दलजीत सिंह पंछी की बुधवार देर रात कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी।
पंछी रात 10 बजे अपने साथियों सुरजीत सिंह व जसवंत सिंह के साथ बनूड़ - राएमाजरा सड़क पर सैर करके घर लौट रहे थे। पंछी लिंक सड़क बनूड़ कैनाल नहर के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे एक कार रुकी और उसमें से चार नकाबपोश उतरे। फायरिंग करने के बाद वे गांव राजोमाजरा की सड़क से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान दलजीत पंछी गंभीर घायल हो गए।
उन्हें फौरन मोहाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बनूड़ थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह भिंडर भारी संख्या में पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया घटनास्थल का दौरा
देर रात 12 बजे एसएसपी पटियाला डा. बीएस भूपति पुलिस फोर्स के साथ और वीरवार सुबह आईजी रेंज पटियाला एएस राय, डीआईजी सुखचैन सिंह आदि पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने पहुंचकर इस मामले का हल जल्द निकालने की पुलिस को गुहार लगाई।