{"_id":"64427d0bd623b0ebac0c07d0","slug":"punjab-vigilance-caught-outpost-in-charge-and-home-guard-jawan-for-taking-bribe-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकी प्रभारी और होमगार्ड को रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकी प्रभारी और होमगार्ड को रंगे हाथों पकड़ा
Fri, 21 Apr 2023 05:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:44 PM IST
सार
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उक्त दोनों को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो का अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस चौकी रामनगर के प्रभारी और पंजाब होमगार्ड के एक वालंटियर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के चीका निवासी रणधीर सिंह ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना सदर पटियाला के अधीन पुलिस चौकी रामनगर के प्रभारी एएसआई पलविंदर सिंह और पंजाब होमगार्ड के वालंटियर सत्याभान ने उसके तीन ट्रकों को बेरोक-टोक पंजाब में दाखिल होने देने के लिए हरेक महीने 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की है। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और उक्त दोनों को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्त्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन