{"_id":"63617ce7ab93b965635e2a67","slug":"punjab-vigilance-arrested-four-including-two-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News, दो प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार, फंड के दुरुपयोग का लगा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News, दो प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार, फंड के दुरुपयोग का लगा आरोप
Wed, 02 Nov 2022 01:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:43 AM IST
सार
प्रिंसिपल राकेश गुप्ता और लेक्चरर रामपाल ने आपस में मिलकर फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किए। जांच में पाया गया कि सभी ने फंडों का दुरुपयोग किया है। अब ब्यूरो ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्राप्त 10.01 लाख रुपये की ग्रांट को गबन करने के आरोप में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को सरकारी स्कूल के दो प्रिंसिपल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश गुप्ता, रामपाल, जतिंदर कुमार और मुकेश महाजन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
राकेश वर्तमान में गुरदासपुर में भागोवाल के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पद पर तैनात है, जबकि रामपाल पठानकोट के कैथलोर में सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है। जांच में पता चला कि राकेश और रामपाल जब गुरदासपुर स्थित शासकीय सेवाकालीन प्रशिक्षण केंद्र में तैनात थे तो उस दौरान शिक्षा अभियान के तहत करीब 10 लाख रुपये का अनुदान मिला था। दोनों ने जतिंदर और मुकेश की मिलीभगत से फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के बिल तैयार किए।
विज्ञापन
आरोपियों ने सरकारी धन को अपने निजी बैंक खातों में स्थानांतरित किया। कृष्णा टेंट हाउस के मालिक जतिंदर कुमार और सिग्मा डेकोरेट नाम की फर्म के मालिक मुकेश महाजन के विरुद्ध भी लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान पाया गया कि इन-सर्विस ट्रेनिंग सेंटर गुरदासपुर को रमसा योजना के तहत ग्रांट दी गई थी। उक्त स्कीम के अंतर्गत प्रिंसिपल राकेश गुप्ता और लेक्चरर रामपाल ने आपस में मिलकर फंड हड़पने के लिए फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार किए। जांच में पाया गया कि सभी ने फंडों का दुरुपयोग किया है। अब ब्यूरो ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।