फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance arrested former sarpanch in Gurdaspur

Punjab News: पंचायती फंड में गबन करने पर गुरदासपुर में पूर्व सरपंच गिरफ्तार, सचिव पर केस दर्ज

Thu, 22 Sep 2022 08:13 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, फतेहगढ़ साहिब/गुरदासपुर/चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद, फतेहगढ़ साहिब/गुरदासपुर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance arrested former sarpanch in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर जिले की ग्राम पंचायत सठ्यिली में पंचायत राशि में गबन करने के आरोप में पूर्व सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पूर्व सरपंच सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी दौरान एक अलग मामले में विजिलेंस ने बलजिंदर कुमार कानूनगो तहसील खमानो और उसके मध्यस्थ एक निजी व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता निवासी भैणीकलां, जिला फतेहगढ़ साहिब को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में विजलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पड़ताल के दौरान जांच में पाया गया कि साल 2013 से साल 2018 तक सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत सठ्यिली के विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई ग्रांट और पंचायत के फंडों की रकम में से 20 लाख 8 हजार 602 रुपये का गबन किया गया। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अन्य मामले में शिकायतकर्ता जरनैल सिंह ने विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कानूनगो बलजिंदर कुमार ने अपने साथ रखे गए निजी व्यक्ति सतपाल सिंह सत्ता के द्वारा गांव बिलासपुर में खरीदी गई जमीन की तक्सीम कराने और माप कराने के बदले 10000 रुपये रिश्वत की मांग की। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि कानूनगो पहले ही उससे 3000 रुपये बतौर रिश्वत ले चुका है और अब अपने व्यक्ति के जरिये 10000 रुपये और रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed