फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab roadways bus crushed three boys, one killed on the spot

बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, 12वीं के छात्र की मौके पर मौत

Wed, 16 Aug 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 16 Aug 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
punjab roadways bus crushed three boys, one killed on the spot
PRTC - फोटो : demo photo
रोडवेज बस ने बाइक पर जा रहे तीन दोस्तों को कुचला डाला। हादसे में 12वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा पंजाब के बठिंडा में हुआ। जिले के गांव बल्लूआणा में मोटरसाइकिल सवार तीन विद्यार्थियों को मेन रोड पर एक पंजाब रोडवेज की बस ने कुचल दिया। हादसे में हरमनदीप सिंह की मौके पर मौके पर मौत हो गई। वहीं दो छात्र जगदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। उनको आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रोज मेरी स्कूल में 12वीं का छात्र हरमनजीत सिंह अपने दो अन्य दोस्तों जगदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह के साथ बुधवार सुबह साढे़ दस बजे मोटरसाइकिल पर घर जाने के निकाला। मेन रोड पर आ रही एक पंजाब रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इसमें हरमनजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर और चौकी बल्लूआणा पुलिस ने हरमनजीत सिंह के पिता जगजीत सिंह के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर प्रभारी नरिंदर शर्मा का कहना था कि मृतक छात्र के पिता जगजीत सिंह ने पुलिस के पास ब्यान दर्ज करवाए हैं कि वह किसी के खिलाफ कोई कारवाई नहीं करवाना चाहते हैं। जगजीत सिंह गांव बल्लूआणा की पंचायत समेत एसडीएम साक्षी साहनी को मिले। उन्होंने अपने बेटे का पोस्टमार्टम न करवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने विचार के लिए छात्र के परिजनों का पत्र अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed