{"_id":"c6ee36dddc17434d2a6b669a8112a541","slug":"punjab-police-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के शरीर पर मिले वर्दी के जुल्मों के निशां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के शरीर पर मिले वर्दी के जुल्मों के निशां
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 03 May 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की थर्ड डिग्री से खौफजदा होकर पुलिस कस्टडी से फरार होने वाला नाबालिग शुक्रवार देर रात घर पहुंच गया।
विज्ञापन
उसकी हालत को देखकर शनिवार सुबह उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट व करेंट के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि किशोर को पुलिस ने किसी हार्ड क्रोर क्रिमिनल की भांति थर्ड डिग्री दी है।
उसकी टांगों, हाथ, पैरों पर नील पड़े हुए थे। उसकी हालत को देखकर डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी (डेभसपा) के राष्ट्रीय प्रधान विजय हंस ने इसकी जानकारी डीजीपी सुरेश अरोड़ा व एडीजीपी खुफिया हरदीप ढिल्लों को दे दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कस्टडी से फरार होने वाले किशोर के बालिग होने का दावा करने वाली कमिश्नरेट पुलिस शनिवार को उस समय बैकफुट पर नजर आई, जब परिवार ने सरकारी जन्म सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इसमें किशोर की उम्र 16 साल सात माह बताई गई थी। यह सर्टिफिकेट ब्यास इलाके से जारी हुआ है।
विज्ञापन
‘करेंट लगाया, हाथ-पैर कुर्सी से बांधे’
पुलिस कस्टडी से फरार होकर खुद वापस आने वाला किशोर बताता है कि उसको पुलिस ने काफी टार्चर किया। कुर्सी से हाथ-पैर बांध दिए और एक मुलाजिम ने अपना बूट उतारकर मुंह पर मारने शुरू कर दिए तो दूसरे ने करेंट लगाना शुरू कर दिया। उसको कहा गया कि वारदात को कबूल करो, एक झटका देकर धक्के से एक वारदात को कबूल करवाया गया। बाद में पैरों को उठाकर उस पर डंडे मारे गए।