फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police rescues two year old child from kidnappers

होटल कारोबारी के दो साल के बेटे का अपहरण, मांगी चार करोड़ की फिरौती, पुलिस ने सकुशल बचाया

Wed, 02 Dec 2020 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police rescues two year old child from kidnappers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना में होटल कीज के मालिक पंकज गुप्ता के दो वर्ष के बेटे को मंगलवार को अगवा कर अपहरणकर्ताओं ने चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब परिजनों को फोन आया तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर लुधियाना पुलिस के साथ मोगा और आसपास के जिलों की पुलिस जांच में जुट गई। छानबीन में पता चला कि बच्चे को उन्हीं के ड्राइवर ने अगवा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने 24 घंटे से पहले ही बच्चे को सकुशल छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी कांग्रेस का पूर्व सरपंच है और उसकी पहचान जीरा के गांव मल्लूवाल बनिया निवासी रछपाल सिंह के रूप में हुई है। ड्राइवर और उसके दो साथी फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 32 बोर की रिवाल्वर, 35 कारतूस, एक एयर पिस्तौल, 12 बोर की एक डबल बैरल गन, एक सिंगल बैरल गन और 62 कारतूस 12 बोर के साथ दो मिस कारतूस भी बरामद किए गए है। पुलिस ड्राइवर फाजिल्का के गांव माणकवाल निवासी हरिंदर पाल सिंह सिंह, जीरा के अमरगढ़ बाडिया निवासी लाल सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि होटल कीज के मालिक पंकज गुप्ता का प्रॉपर्टी का भी कारोबार है। वह शहीद भगत सिंह नगर इलाके में रहते हैं। पंकज गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो साल पहले उनके पिता ने ड्राइवर  हरिंदर पाल सिंह को नौकरी पर रखा था। वह मूलरूप से फाजिल्का के गांव माणकवाल का रहने वाला है। वह रोजाना उनके बेटे को पांच मिनट के लिए उनकी स्विफ्ट कार में घुमाने ले जाता था। 


मंगलवार की दोपहर ड्राइवर उनके बेटे को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। काफी समय तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पंकज की पत्नी की कॉल आई कि उनका बेटा अगवा हो चुका है। फोन करने वाले ने चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे से पहले अपहरणकर्ता को काबू कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed