Punjab: फिरोजपुर में पांच AK-47 राइफल, 5 पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पंजाब में बढ़ते क्राइम पर पंजाब पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती नजर आ रही है। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस की अपराध पर लगाम लगाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में फिरोजपुर से पांच एके - 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की गई हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा की 13 किलो हेरोइन जब्ती के बाद पंजाब पुलिस इंडिया और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में फिरोजपुर से 5 एके 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की है। सीएम भगवंत मान को टैग करते हुए लिखा की सीएम के विजन के मुताबिक पंजाब को सेफ एंड सेक्योर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
In the follow up of 13 kg #Heroin seizure @PunjabPoliceIndia, in a joint operation with #BSF have recovered 5 AK-47 rifles, 5 pistols & 9 magazines from #Ferozepur
विज्ञापन विज्ञापन
As per the vision of CM @BhagwantMann, #PunjabPolice is committed to safe and secure Punjab. pic.twitter.com/XkLTdoj7vH — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 30, 2022
13 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर किए थे काबू
कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों का गिरफ्तार किए थे। आरोपी राजस्थान से काबू किए गए थे। यह जम्मू कश्मीर नेटवर्क अपना रहे थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। जल्द ही बड़े खुलासे होने के आसार हैं।
पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हेरोइन लेकर आ रहे हैं जो लैंड रूट अपना रहे हैं। सूचना के बाद सभी जिलों की पुलिस अलर्ट पर थी। इस दौरान सीआईए अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पकड़ी गई हेरोइन के पार्सल बने हुए थे। प्रत्येक पार्सल एक किलो का था। सूत्रों के अनुसार, यह हेरोइन आगे सप्लाई की जानी थी। पुलिस अब इस सारे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस खेप के पीछे कोई बड़ा आदमी है।
एनसीबी ने पकड़ी थी बीस किलो हेरोइन
पंजाब में नशे का कारोबार काफी तेज गति से बढ़ रहा है। तस्करों और गैंगस्टरों की आपस में सांझ होने की बात भी सामने आ चुकी है। पिछले सप्ताह एनसीबी की टीम ने लुधियाना से बीस किलो हेरोइन की खेप पकड़ी थी। उसकी जांच में खुलासा हुआ था कि इसके पीछे इंटरनेशनल ड्रग तस्कर काम कर रहे थे। पकड़ी गई हेरोइन आगे सप्लाई की जानी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया था। जबकि उस गिरोह में शामिल दो अन्य लोगों की भी पहचान हो गई थी। एनसीबी की टीमें अब उन्हें भी दबोचने में जुटी हुई हैं।