फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police given third degree to minor boy

13 साल के बच्चे को थाने में थर्ड डिग्री

Thu, 14 Aug 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 14 Aug 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
punjab police given third degree to minor boy

पंजाब में जालंधर जिले के महितपुर थाना पुलिस ने 13 साल के एक बच्चे को तीन दिन तक अवैध हिरासत में रखा और उसको यातना भी दी गई। मामला हाईकोर्ट में पहुंचा और वहां के वारंट अधिकारी ने छापेमारी कर बच्चे को छुड़वा लिया।

विज्ञापन


बच्चे को नकोदर के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पाते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसएसपी नरिंदर भार्गव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक 13 साल के जसविंदर को शुक्रवार को महितपुर पुलिस ने नशे की तस्करी के आरोप में उठाया था। उसका पिता पहले से ही जेल में बंद है। कानून के मुताबिक शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी डालकर उसको होशियारपुर के बाल सुधार गृह भेजना चाहिए था लेकिन उसको थाने में ही बंद कर रखा गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

punjab police given third degree to minor boy

परिवार वालों की पुलिस ने एक नहीं सुनी तो उसकी चाची मोहिंदर कौर ने हाईकोर्ट में शिकायत दे दी, जिसके बाद एक वारंट अधिकारी नियुक्त किया गया, जिसने रविवार रात को महितपुर थाने में छापेमारी की तो बच्चा जसविंदर वहां पर अवैध हिरासत में मिल गया।

वारंट अधिकारी ने बच्चे को छुड़वाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे, इस कारण उसको मंगलवार को स्थानीय नकोदर अस्पताल दाखिल करवाया गया। सूचना पाकर डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह बिसला और शाहकोट के एसएचओ बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed