फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police found Smack from house

आलीशान कोठी में स्मैक बेचने का धंधा, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Thu, 27 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 27 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab police found Smack from house
पकड़ी गई स्मैक के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा और दिल्ली से स्मैक खरीदकर संगरूर सहित कई अन्य जिलों में सप्लाई करने वाले एक बडे़ गिरोह को पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने नशे के नौ सौदागरों से सात सौ दस ग्राम स्मैक बरामद करने के अलावा दो बोलेरो और एक स्विफ्ट गाड़ी को कब्जे में लिया है। इनमें से एक गाड़ी पर ‘प्राउड टू बी अकाली’ का स्टिकर चिपका है। हैरत की बात यह है कि नशे के सौदागर इस धंधे को एक निर्माणाधीन आलीशान कोठी से चलाते थे। कोठी से इलेक्ट्रानिक स्केल (डिजीटल तराजू) भी बरामद हुआ है।   
विज्ञापन


वीरवार को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने इसी आलीशान कोठी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरविंदर सिंह खैहरा के नेतृत्व वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुनाम में जवंदा रोड पर निर्माणाधीन एक कोठी में छापामारी करके हरियाणा के जाखल निवासी गुरमेल सिंह (कोठी का मालिक) से 260 ग्राम स्मैक और उसके एक रिश्तेदार व धूरी निवासी कुलदीप सिंह से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है। गुरमेल सिंह के बेटे मनी सिंह से सौ ग्राम स्मैक बरामद की है। इसके अलावा 6 ग्राहक गुरपाल सिंह, बलकार सिंह, कुलबीर सिंह व भूपिंदर सिंह, गांव ढंढडियाल के पूर्व सरपंच मिठ्ठू सिंह व पातडां निवासी भगवंत सिंह से स्मैक बरामद की है। 
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा से आती थी सप्लाई

punjab police found Smack from house
दिल्ली से लाकर संगरूर में बेचते थे स्मैक - फोटो : Demo Pic

एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि मुख्य आरोपी पिछले डेढ़ साल से इस धंधे में संलिप्त था। आरोपी दिल्ली व हरियाणा से 250 रुपये प्रति ग्राम की दर से स्मैक खरीदते थे और संगरूर, मानसा व पटियाला जिले के छोटे सौदागरों को 700 रुपये प्रति ग्राम में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे।

पुलिस का दावा है कि यह रोज करीब 70 हजार का नशा बेच देते थे। मुख्य आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक है और इनके खिलाफ नशे के मामले दर्ज हैं। 
एसएसपी ने कहा कि डेढ साल से यह धंधा चल रहा था, अब इस बात की जांच होगी कि आखिर किसके संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा था। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed