फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police caught Instagram star Jasneet Kaur

Punjab: इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर को पुलिस ने पकड़ा, कारोबारियों को करती थी ब्लैकमेल, कांग्रेस नेता की खोज

Tue, 04 Apr 2023 10:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 10:10 PM IST
सार

जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है और पिता की मौत के बाद वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुई थी। पहले तो उसने नार्मल वीडियो डाले लेकिन ज्यादा व्यूज नहीं मिले तो उसने अश्लील वीडियो बनाकर डालना शुरू किया। इसके बाद लगातार उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और व्यूज भी अच्छे आने लगे। उसने नौजवानों को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Punjab Police caught Instagram star Jasneet Kaur
जसनीत कौर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डालने के बाद बड़े घर के लड़कों को फंसाने और उन्हें अश्लील वीडियो भेजकर हनी ट्रैप में फंसाने वाली इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि यूथ कांग्रेस नेता और यूथ कांग्रेस देहात का पूर्व प्रधान लक्की संधू उसका काफी करीबी है और हर काम में जसनीत की मदद करता था। इसके बाद थाना माडल टाउन की पुलिस ने कांग्रेस नेता लक्की संधू को भी नामजद कर लिया है। अब कमिश्नरेट पुलिस लक्की संधू का पता लगाने में जुटी है। लक्की संधू के कई कांग्रेस नेताओं से संबंध हैं और विधानसभा चुनाव से पहले वह हलका साहनेवाल से टिकट का भी प्रबल दावेदार था। उधर, लक्की संधू की महिला मित्र आरोपी जसनीत कौर को थाना माडल टाउन की पुलिस बुधवार को दोबारा अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


संगरूर की रहने वाली है जसनीत
जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है और पिता की मौत के बाद वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय हुई थी। पहले तो उसने नार्मल वीडियो डाले लेकिन ज्यादा व्यूज नहीं मिले तो उसने अश्लील वीडियो बनाकर डालना शुरू किया। इसके बाद लगातार उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी और व्यूज भी अच्छे आने लगे। उसने नौजवानों को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। वह नौजवानों और बड़े कारोबारियों को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करती थी और अपने फोटो और बाद में अश्लील वीडियो भेजने लगती थी। 
विज्ञापन


फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी। अगर कोई पैसे नहीं देता तो उसे लगातार धमकी भी दिलवाती थी। आरोपी जसनीत ने महानगर के कारोबारी गुरवीर सिंह को अपने जाल में फंसाना शुरू किया और ब्लैकमेल कर एक करोड़ मांगने लगी। गुरवीर ने पहले तो मोहाली में मामला दर्ज करवा दिया। गुरबीर का पीछा छोड़ने के बजाय जसनीत ने उसे गैंगस्टरों से धमकी दिलवानी शुरू कर दी। इसके बाद गुरवीर ने शिकायत थाना माडल टाउन पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टार जसनीत की गिरफ्तारी के बाद लक्की संधू का नाम आया सामने 
इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर को कमिश्नरेट पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में कांग्रेस नेता लक्की संधू का नाम सामने आया। पता चला कि है कि लक्की संधू के कई गैंगस्टरों से संबंध हैं। वह इन्हीं से फोन करवा कर धमकियां दिलवाता था। अब पुलिस लक्की संधू की कॉल डिटेल भी निलवाने में जुटी है।

पहले फोटो भेजती फिर चैटिंग कर फंसाती थी
जसनीत कौर उर्फ राजवीर काफी शातिर दिमाग की महिला है। सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने के बाद जब वह अपना फोन चेक करती और फालोअर्स में से प्रोफाइल चेक कर मैसेज करती। पहले उसे फोटो भेजे जाते और उसके बाद चैटिंग की जाती थी। बाद में सामने वाले को जाल में फंसा कर पैसे मांगे जाते थे। जांच में यह भी पता चला है कि जसनीत के पास एक 75 लाख की बीएमडब्ल्यू कार भी है। इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वह किसकी है और किसके पैसों से खरीदी गई है।

क्या कहती है पुलिस
थाना माडल टाऊन के एडिशनल एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जसनीत को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्की संधू का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। कांग्रेस नेता की तलाश में कई जगहों पर छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed