{"_id":"62dc35e1b3b7fb65805ee322","slug":"punjab-police-busted-interstate-drug-gang-main-accuse-arrested-from-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख से ज्यादा नशे की गोलियां बरामद, सहारनपुर से मुख्य आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख से ज्यादा नशे की गोलियां बरामद, सहारनपुर से मुख्य आरोपी काबू
Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
सार
Punjab police ने मुख्य आरोपी को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। नशे की कई जिलों में आपूर्ति हो रही थी। Fatehgarh sahib के SSP डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद पंजाब लाया गया है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में शनिवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर व अन्य पुलिस अधिकारी, सहारनपुर से पकड़े सप्लायर और नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के जखीरे के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने यूपी के सहारनपुर में एक अवैध गोदाम में दबिश देकर नशे की सात लाख से अधिक गोलियां बरामद कर अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मुख्य सप्लायर आशीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है ।वह सहारनपुर में आईटीसी के नजदीक खालासी लाइन का रहने वाला है। आरोपी पांच साल से पंजाब के जिले फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना में अवैध रूप से नशे की दवाओं की आपूर्ति कर रहा था।
विज्ञापन
रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 4.98 लाख लोमोटिल, 97200 अल्प्राजोल, 75840 प्रॉक्सीवॉन, 21600 वायल्ज एविल, 16600 इंजेक्शन ब्यूप्रेनोर्फिन और 550 ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले चमकौर साहिब निवासी दो आरोपियों सुखविंदर सिंह उर्फ काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा से ब्यूप्रेनोर्फिन के 175 टीके और एविल की 175 वायल्ज बरामद हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) सरहिंद की पुलिस टीमों ने इन मामलों की जांच के हिस्से के तौर पर 14 जुलाई 2022 को इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में सहारनपुर में अवैध गोदाम में दबिश दी। फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद पंजाब लाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) जसपिंदर सिंह गिल और डीएसपी बस्सी पठाना अमृतपाल सिंह ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी-61-85 के तहत थाना बडाली आला सिंह फतेहगढ़ साहिब में एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी थी और मामले की अगली जांच जारी है। मुलजिम जिला फतेहगढ़ पुलिस के अमलोह, सरहिंद, बडाली आला सिंह और खमाणों थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कम से कम चार मामलों में वांछित था।
ये दवाएं हुईं बरामद
- लोमोटिल - 4.98 लाख गोलियां
- अल्प्राजोल - 97200 गोलियां
- प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल - 75840
- एविल - 21600 वायल्ज
- ब्यूप्रेनोर्फिन - 16600 टीके
- ट्रामाडोल - 550 गोलियां