फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arreste six Nigerian drug smugglers

पुलिस ने 6 नाइजीरियाई ड्रग्स तस्करों को दबोचा

Thu, 19 Jun 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jun 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police arreste six Nigerian drug smugglers

पंजाब पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से छह नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पाकिस्तान से भारत पहुंचने वाली हेरोइन की खेप नई दिल्ली में हासिल कर आगे विदेशों में भेजते थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार तस्करों को दिल्ली की अदालत में पेश करके अगली पूछताछ के लिए अमृतसर लाया जा रहा है। यहां उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

आईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) गौरव यादव की अगुवाई वाली टीम पिछले दो दिन से नई दिल्ली में थी। टीम ने यहां जाल बिछाकर ओबीना, ओजौचेखणू क्लीमैंट, अलौसिस ऐजीचिनेलू, माइक, विक्टर और पीटर को उत्तम नगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी संबंधित दूतावास को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नाइजीरियन तस्कर पाक तस्करों आबिद अली, चौ. सजाबद और भोला के संपर्क में थे। आबिद अली और सजाबद द्वारा 22 किलो हेरोइन की खेप को गत अप्रैल माह में एसएसओसी द्वारा बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा और अमेरिका से जुड़े हैं तार
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार नाइजीरियन ड्रग तस्कर ब्राजील, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और अमेरिका में भी अन्य तस्करों से संपर्क में हैं। इसके अलावा देश में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्यों में इनकी जड़ें काफी गहरी हैं। इन गिरफ्तारियों से हेरोइन के नई दिल्ली में आखिरी रिसीवर द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय नशा वितरण नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed