फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab police acp beats and mis behave with haryana police lady constable and husband

पंजाब के ACP ने हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल और पति से की मारपीट

Wed, 12 Apr 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 12 Apr 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
punjab police acp beats and mis behave with haryana police lady constable and husband
beaten
पंजाब पुलिस के एसीपी पर हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल और उसके पति ने मारपीट करने व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। घटना पंजाब के लुधियाना की है। घंटाघर के पास मंगलवार की देर रात को उस समय हंगामा हो गया, जब हरियाणा पुलिस की महिला कांस्टेबल के पति ने एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता पर मारपीट का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


जब पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया तो एसीपी खुद मौके से चले गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह को दी। इस पर एडीसीपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बात की। एडीसीपी ने उनसे माफी भी मांगी, ताकि मामला खत्म हो जाए, लेकिन पीड़ित पक्ष फिर भी नहीं माना।
विज्ञापन


देर रात को पुलिस अधिकारियों ने दंपति को समझा बुझा कर वहां से भेज दिया। हिसार निवासी मोहित ने उनकी पत्नी कविता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। मंगलवार वह लुधियाना अपनी पत्नी के साथ उसकी बहन के घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खाना खाने के लिए घंटाघर चौक स्थित एक ढाबे में चले गए। रात करीब साढ़े 11 बजे  खाना खाकर निकले तो पुलिस मुलाजिम ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। उन्होंने बताया जैसे हीने नाके से कुछ आगे जाकर गाड़ी रोकी।

एसीपी ने पी रखी थी शराब

punjab police acp beats and mis behave with haryana police lady constable and husband
beaten
इस बीच एसीपी सचिन गुप्ता आए और उसे बाहर निकल कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठे और निकल गए। मोहित ने आरोप लगाया कि एसीपी ने शराब पी रखी थी। मोहित ने ये अभी आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं ने साथ भी गलत व्यवहार किया। उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर कुंवर विजय प्रताप सिंह को फोन किया।

इसके बाद पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। शराब उन्होंने नहीं बल्कि महिला के पति ने पी रखी थी। महिला कांस्टेबल और उसके पति ने पहले महिला मुलाजिम से बदतमीजी की और बाद में अन्य मुलाजिमों से।

मैंने उन्हें गाड़ी से नीचे उतरने को कहा तो उन्होंने कहा कि वह पुलिस मुलाजिम है। मैंने उनका रैंक पूछा तो उन्होंने मुझसे कहा कि पहले तू अपना रैंक बता। उन्होंने किसी तरह से उन्हें वहां से भेज दिया। कुछ देर बाद वो अपने साथ कुछ लोग लेकर आया और मुझे मारने की धमकी देने लगे और हाथापाई पर उतारू हो गए। मुझ पर लगाये सभी आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed