फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: Tunnel found in Pathankot Of Punjab, Police engaged in investigation

पठानकोट में सैन्य क्षेत्र में मिली सुरंग, प्रशासन सतर्क, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 03 Jan 2021 11:03 AM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Jan 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: Tunnel found in Pathankot Of Punjab, Police engaged in investigation
पठानकोट में मिली सुरंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे माधोपुर में रविवार को सुनसान जगह पर सुरंग मिली है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह सुरंग मिली उसके पास ही बीएसएफ की पोस्ट है। खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। वहीं स्थानीय पुलिस और सेना ने इलाके के आसपास दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मामले का एक पहलू यह भी सामने आ रहा है कि सुरंग ब्रिटिश काल में बनाई गई अंडरग्राउंड नहर का हिस्सा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को सैर कर रहे एक स्थानीय युवक ने सुरंग को देखा तो तुरंत थाना शाहपुरकंडी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण मौके पर पहुंचे और आला अधिकारियों को सुरंग के बारे में बताया। जांच के दौरान पाया गया कि सुरंग सैनिक एरिया से भी निकलती है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी रविंद्र सिंह ने साथ लगते एरिया से इस संबंध में जानकारी हासिल की। वहीं बीएसएफ छावनी से सटे गांव गुड़ा निवासी रत्ता राम ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग कहा करते थे कि ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शाहपुरकंडी से माधोपुर तक एक अंडरग्राउंड नहर बनाई गई थी, जो वर्तमान में भी है। यह सुरंग उसी का एक हिस्सा हो सकती है। डीएसपी रविंद्र सिंह ने भी ग्रामीणों के हवाले से यही बात दोहराते हुए कहा कि इसे हलके में नहीं लिया जा रहा है। जांच चल रही है, इसके बाद ही वह कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य खुफिया एजेंसी भी जांच को पहुंची
रविवार को सैन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी सुरंग की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने सुरंग के अंदर जाकर पड़ताल की और स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की। सूत्रों का कहना है इस सुरंग का आतंकियों से कोई संबंध नहीं है। यह आजादी से पहले की बनी है और लंबे समय से इसका इस्तेमाल नहीं किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पास में बीएसएफ की छावनी होने के कारण अब इसकी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed