बेरहम कातिल की खौफनाक वारदात, सो रहे तीन मजूदरों की बेदर्दी से हत्या की
- फार्म पर ही काम करने वाला एक प्रवासी मजदूर फरार
- पुलिस अधिकारियों ने हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूरपुरबेदी के गांव स्वाड़ा में स्थित एक फार्म में सो रहे तीन मजदूरों की हत्या कर दी गई। इन मजदूरों में दो बिहार जबकि एक पंजाब का था। यहां रहने वाला बिहार का एक अन्य मजदूर फरार है। पुलिस ने उसके सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फार्म हाउस हिमाचल में शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह भिंडर का है। नालागढ़ के रहने वाले दलजीत सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य भी हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे के करीब जब दिलजीत ने भिंडर फार्म में काम करने वाले मजदूरों को किसी बात के लिए फोन किया तो चारों में से किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्होंने कुछ दूरी पर स्थित अपने क्रशर के मुंशी को मजदूरों से बात करवाने को कहा। फार्म पर पहुंचे मुंशी ने तीन मजदूरों की खून से लथपथ लाशें देखीं और दलजीत को इसके बारे में बताया।
यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
मौके पर पहुंचे दिलजीत ने पुलिस चौकी कलवां में सूचना दी। बताया जा रहा है कि फार्म मालिक रात नौ बजे चारों मजदूरों से मिलकर गए थे। हत्या इसी के बाद की गई है। शवों के चेहरे और सिर पर तेजधार हथियारों से वार के निशान हैं। दो शव चारपाई पर और एक फर्श पर था। इससे लग रहा था कि गहरी नींद में हत्या की गई है।
आरोपी के तलाश जारी
मरने वाले मंगनी राम उर्फ रामू (50) और शंकर (55) बिहार के रहने वाले थे। वहीं तीसरा व्यक्ति केसर सिंह (50) गांव भनूंहा, थाना नूरपुरबेदी का था। वह फार्म में ट्रैक्टर चलाता था। फार्म में काम करने वाला बिहार का रहने वाला सुखदेव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को एक तेजधार हथियार भी बरामद हुआ है।