फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: Jeweller shot himself in Ludhiana of Punjab

लॉकडाउन में हुआ घाटा तो ज्वेलर ने गोली मारकर जान दी, लेनदार कर रहे थे परेशान

Fri, 18 Sep 2020 07:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Sep 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Jeweller shot himself in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

लुधियाना के माल रोड स्थित हैरीटेज ज्वेलर्स के मालिक रोहित जैन (47) ने शुक्रवार को अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रोहित जैन को कारोबार में घाटा हो गया था। लेनदार उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने रोहित की मां कुसुम की शिकायत पर संदीप और रोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


रोहित जैन बाड़ेवाल रोड स्थित पंचशील कालोनी में रहते है। उनकी माल रोड पर हैरीटेज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। लॉकडाउन के चलते काफी समय तक दुकान बंद रही और उन्हें कुछ घाटा भी हो गया। इससे वह परेशान थे। पुलिस को दी गई शिकायत में रोहित की मां ने आरोप लगा संदीप और रोहित उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे थे। 
विज्ञापन


कई बार उनकी फोन पर बहस भी हुई। रोहित दोनों से काफी परेशान था और उसने इस बारे में परिवार वालों से भी बात की थी। 15 दिन पहले रोहित जैन ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की कोशिश की थी, परिवार वालों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। इससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले रोहित की पत्नी दिल्ली गई थी। शुक्रवार को वह अपने कमरे में था और बाकी पारिवारिक सदस्य घर पर थे। उसने कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पारिवारिक सदस्य ऊपर गए। वह खून से लथपथ रोहित जमीन पर पड़ा था। उन्होंने उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। 


रोहित ने 15 दिन पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि 15 दिन पहले भी रोहित ने आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवार वालों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। अब दोबारा दोनों आरोपियों से तंग आकर रोहित ने आत्महत्या की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed