फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab drugs case: money given to CPS and DSP

पंजाब ड्रग केस: जांच में मिली डायरी ने खोले कई राज

Fri, 13 Jun 2014 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 13 Jun 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab drugs case: money given to CPS and DSP

पंजाब में बहुचर्चित ड्रग रैकेट में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा की जा रही जांच का दायरा बढ़ना शुरू हो गया है। इस जांच के दायरे में पंजाब के एक सीपीएस और उनके नजदीकी डीएसपी का नाम भी आ गया है।

विज्ञापन


ईडी ने अपने नेटवर्क के माध्यम से दोनों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं और आने वाले दिनों में ईडी सीपीएस और डीएसपी को तलब करने की तैयारी कर रही है। गोराया के प्रसिद्ध कारोबारी चुन्नी लाल गाबा और उसके बेटे गुरमेज गाबा के घर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी तो वहां से एक डायरी मिली थी, जिसमें करोड़ों रुपये का लेनदेन का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन


इस डायरी को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कब्जे में ले लिया था। गोराया के गाबा परिवार का नाम रिटायर डीएसपी और करोड़ों की तस्करी के आरोप में जेल में बंद जगदीश भोला ने भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने जब भोला को तलब किया तो उसने अपने बयान में राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा पूर्व जेल मंत्री फिल्लौर के बेटे का नाम भी लिया था।

सीपीएस से 60 बार पैसे का लेनदेन

Punjab drugs case: money given to CPS and DSP

ईडी ने अपनी जांच शुरू की तो वह रास्ते में अटक गई क्योंकि आयकर विभाग के पास जो डायरी थी, वह उनका मुख्य आधार थी। आयकर विभाग के अधिकारी डायरी देने में आनाकानी करने लगे तो ईडी ने कोर्ट का रास्ता अख्तियार कर डायरी को हासिल कर लिया।

ईडी ने डायरी की जांच शुरू की तो उसमें एक सीपीएस के साथ करीब 60 बार पैसे का लेनदेन किए जाने का जिक्र था, जिसमें होटल का भी जिक्र आया था। इसके अलावा डायरी में एक डीएसपी से भी करीब 18 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र था। ईडी ने डायरी को अच्छी तरह से खंगाला तो उनको जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई।

अभी तक जिस केस में पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम आ रहा था, उसमें विधायक व सीपीएस का नाम आने से पंजाब की सियासत गर्माने के आसार बन गए हैं।

डीएसपी और सीपीएस को लाखों रुपये दिए गए

Punjab drugs case: money given to CPS and DSP

सूत्रों के अनुसार सीपीएस के नाम पर एक बार 67 लाख रुपये राशि एकमुश्त देने का जिक्र है, जिसके साथ ही होटल लिखा हुआ है। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है क्या राशि होटल में अदा की गई थी या फिर यह राशि होटल बनाने के लिए सीपीएस को दी गई थी।

डीएसपी को लाखों रुपये क्यों अदा किए गए, इसका जिक्र डायरी में नहीं मिल पाया है। सीपीएस के नाम करीब 60 एंट्री थी, जिसमें उनके नाम पर करीब 1.5 करोड़ की राशि का जिक्र था। इन नामों को बाद में पैन से काटा भी गया है लेकिन कई स्थानों पर इसको काटा नहीं सका है।

ईडी ने अपने एक्सपर्ट के माध्यम से पता भी करवा लिया है, जिसमें साफ हो गया है कि यह नाम सीपीएस का है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक अभी चुन्नी लाल गाबा, उनके बेटे गुरमेज गाबा को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस किया गया है, जिसमें उनसे सीपीएस को डेढ़ करोड़ की राशि देने के बारे में भी विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed