{"_id":"5f9ed5631ee6e424186d3dd5","slug":"punjab-crime-news-asi-shot-dead-in-tarn-taran-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : हथियारबंद लुटेरों से निहत्थे भिड़ा एएसआई, बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : हथियारबंद लुटेरों से निहत्थे भिड़ा एएसआई, बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की
Sun, 01 Nov 2020 09:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
मृतक एएसआई का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तरनतारन जिले में लुटेरों ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया। शनिवार देर रात एएसआई गुरदीप सिंह हथियारबंद लुटेरों से निहत्थे भिड़ गए। लुटेरों ने उनकी छाती में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में एएसआई का बेटा मनप्रीत सिंह घायल हो गया। मनप्रीत के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बम निरोधक दस्ता के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह पुलिस लाइन के क्वार्टर-69 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार रात को उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर वह अपने बेटे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के साथ स्कूटी पर गांव कक्का कंडियाला में डॉक्टर के पास दवा लेने घर से निकले।
विज्ञापन
होटल सेवन स्टार से महज 500 गज की दूरी पर लुक प्लांट के पास बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। एक लुटेरे ने मनप्रीत के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उससे मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में रखे एक हजार रुपये भी लुटेरों के हाथ लग गए। इसी बीच निहत्थे गुरदीप सिंह लुटेरों से भिड़ गए।
विज्ञापन
हाथापाई के दौरान एक लुटेरे ने देसी पिस्तौल से एएसआई पर गोली दाग दी, जो उनकी छाती को चीरती हुई निकल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के 15 मिनट बाद थाना सिटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले, डीएसपी कमलजीत सिंह औलख भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं मारपीट में घायल मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। डीएसपी औलख ने बताया कि मनप्रीत के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।