{"_id":"11ef1cc44174d4d5ae03cfd8551194cf","slug":"punjab-cabinet-minister-security-guard-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मंत्री के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब मंत्री के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन मित्तल के सुरक्षाकर्मी की एसएलआर से चली दो गोलियां लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल की जेब से मिले पहचान पत्र के अनुसार शुक्रवार को उसका जन्मदिवस भी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना वीरवार रात करीब 11.30 बजे की है। पंजाब के जिला फाजिल्का निवासी कांस्टेबल मंगत सिंह की ड्यूटी कैबिनेट मंत्री के सेक्टर-2 स्थित निवास स्थान पर थी। घटना के समय वह कोठी के प्रवेश द्वार पर तैनात था।
इसी दौैरान एसएलआर से चली दो गोलियां उसके गले से निकलती हुईं सिर से आर पार हो गईं। पुलिस के अनुसार उसने अपने मोबाइल पर अंतिम बार पत्नी से ही बात की थी। पुलिस इस मामले को खुदकुशी के साथ भी जोड़ कर भी देख रही है।
विज्ञापन
बताया गया है कि मंगत सिंह की ड्यूटी शाम 6 से रात 12 बजे तक होती थी। गोली चलने की आवाज सुनकर हेड कांस्टेबल जगदीश और कांस्टेबल विजय कुमार कोठी से बाहर निकले।
मंगत सिंह के बाद विजय की ड्यूटी थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-3 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कांस्टेबल मंगत सिंह पंजाब पुलिस में 82 बटालियन का जवान था।
सीएफसीएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कांस्टेबल ने खुदकुशी की है फिर भी सभी पहलुओं को सामने रख कर जांच की जा रही है।
- आशीष कपूर, डीएसपी सेंट्रल