फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab accident, 12 death, 50 injured, punjab news

पंजाब: तीन सड़क हादसों में 4 बच्चों समेत 12 की मौत, 50 घायल

Wed, 12 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फाजिल्का/होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/फाजिल्का/होशियारपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab accident, 12 death, 50 injured, punjab news
तीन सड़क हादसों में 4 बच्चों समेत 12 की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूबे में बुधवार को तीन सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए । अमृतसर जिला परिषद के चेयरमैन जैल सिंह की बोलेरो कार (पीबी02 सीआर 2992) से कुचल कर चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जंडियाला के गांव दशमेश नगर में हुआ।
विज्ञापन


तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े चार बच्चों व दो रेहड़ी चालकों को करीब 15 मीटर तक रौंदती हुई ले गई और फिर दीवार से टकरा पलट गई। इस हादसे में दो भाइयों बलविंद्र सिंह व गुरिंद्र सिंह के अलावा जोबन सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा रेहड़ी चालकों में रमेश कुमार व बब्लू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची प्रभजोत कौर घायल हो गई। हादसे के दौरान कार में जिला परिषद चेयरमैन मौजूद थे जबकि कार उनका ड्राइवर हरभजन सिंह चला रहा था। 
विज्ञापन


इसके अलावा फाजिल्का के गांव चांदमारी के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। मृतकों की पहचान गांव तूतांवाली निवासी मनजीत सिंह, उनकी पत्नी छिंदर कौर और बेटे आकाशदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियारपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन महिलाओं की जान गई

Punjab accident, 12 death, 50 injured, punjab news
ओवरस्पीड बोलेरो ने कई को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मंजीत अपनी पत्नी, बेटों आकाशदीप व प्रिंस के साथ मोटर साइकिल के साथ अपनी ससुराल गांव झोक डीपो लाना जा रहे थे। जब वे गांव चांदमारी के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और पलट गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घायल प्रिंस मां केो उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिविल अस्पताल में पहुंचे डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि कार फिरोजपुर की है। 

होशियारपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन महिलाओं की जान गई
 इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित होशियारपुर के गांव सेखोवाल के निकट श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 48 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नूरपूर वेदी व श्री आनंदपुर साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed