फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   public raging on mosque construction, organically

चर्च विवाद थमा नहीं, मस्जिद विवाद शुरू

Thu, 26 Mar 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बौंदकलां(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बौंदकलां(हरियाणा) Updated Thu, 26 Mar 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
public raging on mosque construction, organically

हरियाणा के हिसार में चर्च में तोड़फोड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब प्रदेश में खंडहरनुमा मस्जिद के पुर्ननिर्माण मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला बौदकलां(हरियाणा) के गांव का है।

विज्ञापन


दरअसल गांव में स्थित खंडहरनुमा मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करवाने को पहुंचे जिला वक्फ बोर्ड भिवानी के एक कर्मचारी को बुधवार सुबह ग्रामीणों ने भगा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कोई संस्था या फिर प्रशासन इस पर निर्माण कार्य करवाता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यह मस्जिद 10 दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था। इस संपत्ति पर वक्फ बोर्ड का मालिकाना हक बताया जा रहा है। बुधवार सुबह ही मस्जिद की जगह पर ईंटें और पानी की टंकी रखवा दी गई थी। निर्माण की भनक लगते ही ग्रामीण एकत्रित होने लगे। भिवानी से वक्फ बोर्ड का रेंट क्लर्क बताने वाला कर्मचारी भी वहां पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यह मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। कर्मचारी ने कहा कि उसके पास आदेश है कि यहां चारदीवारी करवाकर गेट लगाया जाएगा। जब उसने कागजात दिखाए तो उन पर 26 नवंबर 2013 की तारीख अंकित थी। इससे ग्रामीण भड़क गए और कहा कि इस जगह पर निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। ग्रामीणों के तेवर देख कर्मचारी वहां से खिसक गया।

मार्च 2013 में भी की थी निर्माण की कोशिश

public raging on mosque construction, organically

मार्च 2013 में भी मस्जिद की जगह पर दुकानों का निर्माण करवाने के लिए निर्माण सामग्री डलवा दी थी। निर्माण करवाने वाले पक्ष ने 16 मार्च 2013 की सुबह मस्जिद में नींव खुदाई करवानी शुरू की।

मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत ने निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा, लेकिन काम नहीं रुकने पर पंचायत ने पुलिस को सूचना भिजवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवाकर आगामी आदेशों तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने को कहा था।
 
विनोद कुमार, सरपंच ने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास कोई ऑर्डर है तो ग्रामीणों की सहमति से ही मस्जिद में चारदीवारी करवाकर गेट लगा सकते है। मौजिज ग्रामीणों की सहमति के बाद ही पंचायत कोई फैसला ले सकती है। इस जगह पर दुकानों का निर्माण नहीं करवाया जा सकता है। ऐसा होने पर पंचायत विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed