{"_id":"585f89864f1c1b8840eeaf8b","slug":"psycho-killed-wrestler-arrested-by-hisar-police-have-done-eight-murders-and-many-thieverys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइको किलर पहलवान, गला काट देता था या गोली मार देता था, 8 हत्याएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइको किलर पहलवान, गला काट देता था या गोली मार देता था, 8 हत्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने एक ऐसे साइको किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने पहली पूछताछ में 8 हत्याएं कबूल ली हैं और वह पेशे से पहलवान है। मामला हरियाणा के हिसार का है। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में उसके नाम मर्डर का केस दर्ज नहीं था। आरोपी लूट के इरादे से मर्डर करता था और उसने स्क्रैप से भरे ट्रक चालकों को निशाना बनाया। वह एक करोड़ से ज्यादा कीमत के सामान की लूट कर चुका है।
पुलिस ने उसके तीन साथी भी पकड़े हैं, जिनके पास चार अवैध हथियार बरामद हुए हैं, इनमें एक जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटा गया था। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि विचित्र मानसिकता वाला बदमाश संदीप उर्फ लोहार महम के शुगर मिल के पास ढाबा चलाता था। वह रोहतक के भैणी महाराजपुर गांव का रहने वाला है।
अन्य आरोपियों में हांसी के मदनहेड़ी गांव निवासी सुनील उर्फ सोनू, भैणी महाराजपुर निवासी भीम उर्फ टींकू और मदनहेड़ी निवासी मनोज मेहरा शामिल हैं। संदीप बेहद शातिराना अंदाज में मर्डर करता था। ट्रक चालकों को लूट के बाद उन्हें कभी गोली मारकर, कभी गला दबाकर तो कभी तेजधार हथियार से गला व सिर काटकर हत्या कर देता था।
विज्ञापन
हत्या के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को या तो नहर में डाल देता था या फिर जमीन में दबा देता था। गाड़ियों में भरा माल औने पौने दामों में बेचकर वाहन को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाता था।

बेटी की मौत के बाद भगवान से उठ गया विश्वास
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
पूछताछ में उसने बताया है कि उसकी बेटी उसके घर में ही होद में डूबकर मर गई थी। इसके बाद उसका भगवान से विश्वास उठ गया। एसपी का कहना है कि साइको किलर ने खुद बताया है कि उसके बाद उसने ठान लिया कि वह अच्छे काम नहीं करेगा। आरोपियों से जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान में थाने से लूटी गई गन भी बरामद हुई है। इनसे एक लॉंग रेंज गन 12 बोर व 3 जिंदा कारतूस, 2 पिस्तौल 315 बोर की 4 जिंदा कारतूस, 1 पिस्तौल 32 बोर की व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
रामकेश ने किया था खुलासा
सीआईए हांसी ने हाल ही 50 हजारी इनामी बदमाश मदनहेड़ी निवासी रामकेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो सारे राज खोल दिए। आरोपियों की पकड़ने वाली टीम में इंचार्ज कप्तान सिंह, पीएसआई संदीप कुमार, एएसआई ईश्वर सिंह, मुख्य सिपाही रमेश, धर्मबीर, सुरेश, सिपाही राजेश कुमार टीम में शामिल थे।

साइको किलर ने ये वारदातें कबूली
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
-23 मई 2013: संदीप पहलवान व मुन्ना, अनिल निवासी बाडशाह गुड़गांव ने मैपल कम्पनी के ट्रक को जिन्दल फैक्ट्री हिसार के सामने से लूट लिया। ट्रक ड्राइवर की गला दबा कर हत्या करके शव बेरी झज्जर नहर में डाल दिया था।
-वर्ष 2014 में पहलवान व उसके साथियों ने पटौदी से एक ट्रक लूटा तथा चालक की गला दबाकर हत्या करके शव माजरा के खेतो में दबा दिया।
-वर्ष 2014 में रेवाड़ी बाईपास पुल पर एक ट्रक लूटा। चालक की गला दबाकर हत्या करके शव बेरी ड्रेन मेंडाल दिया।
-6 अक्तूबर 2014 में गढ़ी हांसी से ट्रक लूट लिया और चालक की गला दबाकर हत्या करके शव खेतों में फेंक दिया।
-16 मार्च 2015 को औखला नई दिल्ली में एक ट्रक चालक व कंडक्टर की गोली मारकर हत्या की शव को डोभ गांव के पास गड्ढे में दबा दिया।
-30 अप्रैल 2016 को आरोपियों ने जिन्दल फैक्ट्री हिसार के सामने ट्रक चालक का गला दबाकर हत्या की और ट्रक छीनकर ले गये। शव को हिसार बाईपास नहर में डाल दिया।
-1 सितंबर 2016 हांसी पास से एक ट्रक को लेकर फरार हुआ। ट्रक में 13 टन स्टील स्क्रैप था।

अब तक एक करोड़ का माल बेचा
हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया साइको किलर पहलवान
गैंग के सरगना संदीप ने पूछताछ में जानकारी दी कि उसने हिसार, हांसी, गुड़गांव, दिल्ली एवं रोहतक एवं रेवाड़ी में ट्रक चालकों की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ दिल्ली में दो, रोहतक में एक, रेवाड़ी मे एक, गुडगांव में एक, हिसार में दो, हांसी में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि ट्रक में भरे कच्चे माल पीतल, कच्चे लोहे एवं तांबे की स्क्रैप को वह अब तक 1 करोड़ों से ज्यादा का माल बेच चुका है।
लोकल लोगों को रखता था साथ
एसपी ने बताया कि चालकों की हत्या और ट्रक लूटने की वारदातों में अपने साथ स्थानीय अपराधियों को भी साथ रखता था। ताकि रास्ते का ज्ञान बना रहे। जहां-जहां वारदातों को अंजाम दिया उन्हें अपराधी भी उसी इलाके के होते थे।
नहर में फेंक देते थे शव
शातिर संदीप ने बताया कि चालक की हत्या के बाद ट्रक का माल लूटते थे। चालक के शव को नहर फेंकते अथवा जमीन के नीचे दबा देते थे। सामान बेचने के बाद ट्रक कहीं और ले जाकर लावारिस हालत में छोड़ देते थे। ताकि किसी को संदेह न हो। इस तरह वे योजना बना वारदात को अंजाम देते थे।