देह व्यापार: 'साथ तो चलूंगी पर एक हजार लूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को महिला के पास भेजा तो 1000 में सौदा तय हो गया। इतने में कुराली पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस ने दो महिलाओं को काबू किया है, जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसएचओ सिटी इकबाल सिंह और एसएचओ सदर थाना गुरदीप सिंह की अगुवाई में की कार्रवाई के दौरान दोनों महिलाओं को मौके पर पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया।
महिला और उसकी साथी काबू
एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर 2 में महिलाएं देह व्यापार करती हैं। इस सूचना के आधार पर ही पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को महिला के पास भेजा।
महिलाओं में से एक ने पुलिस की ओर से भेजे ग्राहक के साथ 1000 रुपये में सौदा तय कर लिया। इसी दौरान पहले से ही प्रतीक्षा में खड़ी पुलिस पार्टी ने छापा मारा।
पुलिस पार्टी ने सौदा करने वाली महिला और उसकी साथी महिला को काबू कर लिया। पुलिस ने 1000 रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।