सैलून की आड़ में सेक्स कारोबार का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-11 में सैलून में मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सैलून की मालकिन, मुलाजिम व ग्राहक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सोहाना, चंडीगढ़ और अंबाला के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सैलून में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। आरोपी भी वहां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने अपनी पूरी टीम के साथ फेज-11 स्थित एजेंल्स स्पा यूनिसेक्स सैलून में आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों में इमोरल एंड ट्रैफिकिंग एक्ट 1956 के तहत केस दर्ज किया है। थाना फेज-11 के एसएचओ जसविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
व्हाट्सएप और फेसबुक से चलता था कारोबार
ऐसे खुली सेक्स रैकेट की पोल: जब पुलिस को पता चला कि उक्त सैलून में सेक्स रैकेट चल रहा है तो पुलिस का सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ग्राहक बनकर वहां गया। उसकी दो हजार रुपये में डील हो गई। इसी बीच पुलिस ने रैकेट चला रहे चारों को काबू कर लिया।
सिक्योरिटी गार्ड से बनी सेक्स रैकेट की मालकिन: पुलिस जांच में सामने आया कि सोनिया ने तीन चार महीने पहले फेज-11 में सैलून शुरू किया था। जहां पर वह सेक्स रैकेट का कारोबार चला रही थी। इससे पहले वह सेक्टर-16 चंडीगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थी।
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए ही कारोबार चलाते थे। जैसे ही इनकी किसी से डील होती थी तो उन्हें फोन पर लड़कियों के फोटो भेजते थे। इसके बाद कारोबार आगे चलता था। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य लड़कियों को भी मौके से काबू किया था। लेकिन, वह उनके कारोबार में शामिल नहीं थी। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।