फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Property of six drug smugglers seized in Firozpur of Punjab

Punjab: फिरोजपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह तस्करों की तीन करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 12:12 AM IST
सार

पुलिस ने फिरोजपुर शहर में आरएसडी कॉलेज के सामने गुरुनानक निवासी प्रिंस की 1,12,95,463 रुपये की संपत्ति जब्त की है। फिरोजशाह शहर में एक मेडिकल नशा तस्कर की 22,00,000 रुपये की संपत्ति सीज की गई।

विज्ञापन
Property of six drug smugglers seized in Firozpur of Punjab
खेत में पुलिस ने लगाया बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने फिरोजपुर के तस्करों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जिले में 19 तस्करों की संपत्ति जब्त की जानी है। इनमें छह पर कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ 54 लाख नौ हजार 207 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। सोमवार को छठे तस्कर की गांव चप्पा अड़ीकी में स्थित आठ एकड़ जमीन व अन्य संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। ये तस्कर फिरोजपुर के सीमांत गांव बारेके रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस ने फिरोजपुर शहर में आरएसडी कॉलेज के सामने गुरुनानक निवासी प्रिंस की 1,12,95,463 रुपये की संपत्ति जब्त की है। फिरोजशाह शहर में एक मेडिकल नशा तस्कर की 22,00,000 रुपये की संपत्ति सीज की गई। उधर, डीएसपी यादविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि गुरुहरसहाए में तस्कर राजविंदर कौर पत्नी प्रकाश सिंह निवासी बारेके ने हेरोइन बेचकर 77 लाख आठ हजार 44 रुपये की संपत्ति बनाई थी। उसे सीज कर लिया है। ये लोग 33 किलो हेरोइन संग पकड़े गए थे।

विज्ञापन

अब तक इनकी संपत्ति जब्त

  • एक अक्तूबर को गुरुहरसहाय में एक नशा तस्कर की 54,53,450 रुपये की संपत्ति जब्त
  • चार अक्तूबर को जीरा में एक नशा तस्कर की 10,00,000 रुपये की संपत्ति जब्त
  • छह अक्तूबर को जीरा में दो नशा तस्करों की 87,52,250 रुपये की संपत्ति जब्त
  • सात अक्तूबर को फिरोजपुर शहर में एक नशा तस्कर की 1,12,95,463 रुपये की संपत्ति जब्त
  • आठ अक्तूबर को फिरोजशाह में एक नशा तस्कर की 22,00,000 लाख की संपत्ति सीज
  • नौ सितंबर को चप्पा अड़ीकी में राजविंदर कौर की लगभग 77 लाख आठ हजार 44 रुपये की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed