{"_id":"6454f4508f61c7ec7a0d4ee8","slug":"private-secretary-of-doctor-posted-in-mansa-arrested-for-demanding-bribe-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: ऑपरेशन के बदले मांगी 3500 की रिश्वत, डॉक्टर के निजी सचिव को विजिलेंस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: ऑपरेशन के बदले मांगी 3500 की रिश्वत, डॉक्टर के निजी सचिव को विजिलेंस ने दबोचा
Fri, 05 May 2023 05:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 05 May 2023 05:51 PM IST
सार
शिकायत की जांच के उपरांत पता लगा कि उक्त निजी सहायक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। यह अपनी तरह का पहला मामला है। अधिकारियों के अनुसार इस बारे में कुछ और शिकायतें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मानसा के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर आशीष कुमार के निजी सहायक रक्खा सिंह लक्खा को 3500 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह ऑपरेशन के बदले राशि मांग रहा था। विजिलेंस अब डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी पर विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मानसा शहर निवासी हरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार निरोधक एक्शन हेल्पलाइन पर इस बारे में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि पत्नी का ऑपरेशन करवाने के बदले आरोपी ने 3500 रुपये की मांग की। पैसे की मांग फोन पर की। शिकायतकर्ता ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। सबूत के रूप में विजिलेंस को सौंपा। शिकायत की जांच के उपरांत पता लगा कि उक्त निजी सहायक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। यह अपनी तरह का पहला मामला है। अधिकारियों के अनुसार इस बारे में कुछ और शिकायतें आने की उम्मीद है।
विज्ञापन