फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner hanged in prison's bathroom

लुधियानाः हवालाती ने जेल के बाथरूम में लगाई फांसी,मौत

Sun, 05 Aug 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Sun, 05 Aug 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
 Prisoner hanged in prison's bathroom
सांकेतिक तस्वीर
नशा तस्करी और दुराचार के आरोप में जेल में बंद एक हवालाती ने रविवार सुबह बाथरूम की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब जेल के मुलाजिम बाथरूम की तरफ गए। अंदर शव लटकता देख उन्होंने प्रशासन को तुरंत इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर रोड की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोराहा निवासी हरप्रीत सिंह (35) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सोमवार को मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह दोराहा का रहने वाला था और दोराहा के थाना में ही उसके खिलाफ नशा तस्करी व दुराचार के मामले दर्ज थे। वह पिछले छह महीने से जेल में बंद था। रविवार सुबह वह बैरक नंबर छह के बाथरूम में गया और वहां परने से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


काफी समय तक जब हरप्रीत नहीं आया तो वहां मौजूद मुलाजिम उसे बाथरूम में देखने के लिए गए। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।  उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर रोड के इंचार्ज मुलाजिमों के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आरोपी के आत्महत्या करने के कारण क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed