{"_id":"586be0fd4f1c1ba3781593a2","slug":"prisoner-barracks-in-reaped-hand-is-two-years-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी ने बैरक में काटी हाथ की नश, दो साल से है बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी ने बैरक में काटी हाथ की नश, दो साल से है बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुड़ैल जेल में बंद कैदी ने बैरक बदलने से गुस्से में आकर गिलास से हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की। सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कैदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप ने क्रिसमस वाले दिन शीशे व स्टील के गिलास से हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रदीप बुडै़ल जेल में हत्या के मामले में 2015 से बंद है। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप को जिस बैरक में बंद किया गया था वह उसमें नहीं रहना चाहता था। उसने बैरक बदलने के लिए जेल प्रशासन से गुजारिश की थी, लेकिन उसकी बैरक नहीं बदली गई। इसके बाद 25 दिसंबर की रात को उसने गिलास से हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
जैसे सुसाइड की कोशिश जेल प्रशासन को पता चली उसको तुरंत जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया था।
जेल प्रशासन ने मामले की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने मामले पर लीगल राय लेने केबाद सोमवार को प्रदीप के खिलाफ खुदकुशी करने के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।