फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   principal of 54 years ran with 24 years lady teacher

54 का प्रिंसिपल 24 की टीचर को ले फरार

Wed, 12 Nov 2014 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 12 Nov 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
principal of 54 years ran with 24 years lady teacher

एक प्राइवेट स्कूल चलाने वाला 54 वर्षीय प्रिंसीपल अपने ही स्कूल की 24 वर्षीय वाइस प्रिंसीपल को भगा कर ले गया। दोनों ही पिछले चार दिन से लापता थे।

विज्ञापन


मंगलवार शाम युवती ने अपने परिजनों से फोन कर सूचना दी कि वह शादी कर चुकी है उसकी तलाश न की जाए। परिजनों का गुस्सा उफान पर चढ़ गया।

बुधवार सुबह युवती के परिजनों और आस-पास के लोगों ने इकट्ठा हो स्कूल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होने स्कूल के अंदर घुसते ही तोड़-फोड़ शुरू कर दी और प्रिंसीपल को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला, पंजाब के लुधियाना शहर के गुरपाल नगर इलाके का है।

विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल बंद करवा दिया

principal of 54 years ran with 24 years lady teacher

वाइस प्रिंसीपल के परिजनों ने स्कूल बंद कराने की कोशिश की, लेकिन समय रहते स्कूली बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए और उन्होंने इस पर आपति जताई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने इट्टा वाले चौक में धरना लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने के बाद एडीसीपी टू जसदेव सिंह सिद्धू, एसीपी रुपिंदर कौर सरां और थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब माहौल खराब होने लगा तो पुलिस ने तुरंत स्कूल में छुट्टी करवाई और स्कूल बंद करवा दिया।

साथ पेपर देने गए थे, तब लड़ी आंखें

principal of 54 years ran with 24 years lady teacher

जानकारी के अनुसार गुरपाल नगर इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के 54 वर्षीय प्रिंसीपल कुछ दिन पहले अपने ही स्कूल की वाइस प्रिंसीपल और तीन अन्य अध्यापकों के साथ शिमलापुरी स्थित एक इंस्ट्ीट्यूच में धार्मिक पेपर देने के लिए गया था।

तीन अध्यापक पेपर देने के लिए तो पहुंच गए, लेकिन स्कूल प्रिंसीपल और वाइस प्रिंसीपल वहां नहीं पहुंचे। घर वापिस न आने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन दोनों का पिछले चार दिन से कुछ पता नहीं था। मंगलवार शाम को अचानक युवती ने अपने परिजनों को फोन किया और कहा कि उसे ढूंढने की कोई जरुरत नहीं है।

उसने शादी करवा ली है अब उसकी तलाश बंद कर दी जाए। बेटी का फोन आने के बाद उसके परिजनों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

विज्ञापन

स्कूल में तोड़फोड़ कर बाइक तोड़ी

principal of 54 years ran with 24 years lady teacher

बुधवार सुबह स्कूल प्रिंसीपल की पत्नी ने स्कूल खोला और पढ़ाई शुरू करवा दी। कुछ समय बाद युवती के परिजन स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने स्कूल प्रिंसीपल के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

इसी दौरान सभी प्रदर्शनकारी स्कूल के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने स्कूल के अंदर तोड़ फोड़ शुरू कर दी और अंदर खड़ा मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जब इस बात की सूचना स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को लगी तो वह तुरंत वहां पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को जाकर संभाला।

माहौल बिगड़ता देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बंद कराने की मांग की तो बच्चों के परिजनों ने इस पर आपति जताई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां धरना लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत किया और स्कूल बंद करवाया।

इस मामले में एडीसीपी टू जसदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस के पास इसकी शिकायत आ गई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed