फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President's helicopter Implicated in bad weather

खराब मौसम में फंसा राष्ट्रपति का हैलीकाप्टर

Mon, 16 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
President's helicopter Implicated in bad weather

खराब मौसम ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले को परेशान किया। राष्ट्रपति चंडीगढ़ से रविवार सुबह 9.50 बजे मंडी (हिमाचल) के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण हैलीकाप्टर लैंड नहीं हो सका। इसलिए दीक्षांत समारोह में पहुंचने का उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


बाद में राष्ट्रपति के हैलीकाप्टर को कांगड़ा में उतारा गया। यहां तय एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका काफिला दोबारा चंडीगढ़ लौटा और चंडीगढ़ से उनका दल 13.40 बजे हैलीकाप्टर से उतरकर डीवीजे बोइंग जहाज से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के मंडी दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ में भी सरकारी अमले ने पूरी तैयारियां कर ली थी। खराब मौसम के कारण काफिले को परेशानी न हो, इसके लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट और टेक्निकल एयरपोर्ट पर सुबह छह बजे ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्निकल एयरपोर्ट और चंडीगढ़ एयरपोर्ट को शनिवार रात साढ़े दस बजे ही अलर्ट कर दिया गया था। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के स्टाफ को जानकारी दी गई थी कि मौसम खराब होने के कारण राष्ट्रपति बोइंग से मंडी के लिए रवाना हो सकते हैं।

इसलिए एयरपोर्ट के स्टाफ के साथ एयर इंडिया की टीम जीपीयू (ग्राउंड पावर यूनिट), जेट स्टार्टर, ट्वायलेट कार्ट, वाटर कार्ट, इंजीनियरिंग टीम और ग्राउंड सपोर्ट के साथ राजिंदर कुमार मिन्हास, एयरपोर्ट मैनेजर एमआर जिंदल भी यहां मौजूद रहे। हालांकि, राष्ट्रपति हैलीकाप्टर से ही मंडी के लिए रवाना हुए।

सरकारी अमले की हुई खूब परेड
चंडीगढ़ में राष्ट्रपति को रवाना करने के लिए सरकारी अमले की खूब परेड हुई। सुबह साढ़े नौ बजे से एडवाइजर विजय कुमार देव, डीसी मोहम्मद शाइन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जब राष्ट्रपति का काफिला दोपहर को कांगड़ा से लौटा तो एक बार फिर से सरकारी काफिला एयरपोर्ट पर पहुंच गया।

इस दौरान पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, पंजाब के डीजीपी सुमेद सिंह सैनी, चंडीगढ़ के आईजी आरपी उपाध्याय, चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर विजय कुमार देव, डीसी मोहम्मद शाइन भी मौजूद रहे।


चंडीगढ़ से अन्य उड़ानें लेट

राष्ट्रपति के काफिले के कारण चंडीगढ़ आने-जाने वाले कई विमान करीब एक से डेढ़ घंटे लेट हुए। एयर इंडिया का विमान  सुबह 11.25 बजे जाता है, लेकिन वह करीब 12 बजे यहां से रवाना हुआ। इसके अलावा अन्य फ्लाइट्स भी लेट रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed