फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prepare for clean chit to boxer Vijender

बॉक्सर विजेंदर को क्लीन चिट देने की तैयारी

Tue, 12 Nov 2013 10:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Nov 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
Prepare for clean chit to boxer Vijender

सात सौ करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अब पंजाब पुलिस ने बॉक्सर विजेंदर को इस मामले में क्लीन चिट देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


रैकेट के सरगना जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस विजेंदर से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे हुए है।

रैकेट के सरगना और अर्जुन अवार्डी जगदीश भोला की गिरफ्तारी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि बाक्सर विजेंदर के मामले में पुलिस क्या करने जा रही है।

पटियाला के एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने मंगलवार को अमर उजाला के साथ बातचीत में साफ कहा कि इस रैकेट और इससे जुड़े सदस्यों से विजेंदर का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


इतना जरूर है कि उसने रैकेट से सदस्यों के जरिए ड्रग्स हासिल किया और उसका सेवन किया। आश्चर्य की बात है कि एसएसपी मान ने ही विजेंदर के खून और बाल के सेंपल लेने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नाडा ने विजेंदर के सैंपल की जांच के बाद उसे क्लीन चिट दी थी। पुलिस अभी तक विजेंदर से पंजाब में सीधे पूछताछ नहीं कर सकी है।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने पंचकूला में हरियाणा पुलिस के एक आला अधिकारी के दफ्तर में विजेंदर से पूछताछ की थी और उसके बाद पंजाब पुलिस से उनका आमना-सामना नहीं हुआ।

मालूम हो कि पंजाब पुलिस ने मार्च माह में इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था और जांच में बाक्सर विजेंदर का नाम सामने आया था।

विजेंदर केसाथी राम सिंह की निशानदेही पर विजेंदर के जीरकपुर फ्लैट से कार बरामद हुई थी, जो विजेंदर की पत्नी के नाम पर थी।

शुरुआती दौर से इस केस की पड़ताल कर रहे एसएसपी पटियाला हरदयाल सिंह मान ने दावा किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed