फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pregnant lady delivery at home, both are died

घर में गर्भवती की डिलीवरी का खौफनाक अंजाम

Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 15 Jan 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady delivery at home, both are died

घर में गर्भवती महिला की डिलीवरी का ऐसा खौफनाक अंजाम होगा, परिवार ने कभी सोचा न होगा। घटना, हरियाणा में हुई।  करनाल जिले में घर में ही प्रसूता की डिलीवरी कराते वक्त लापरवाही की वजह से जच्चा और बच्चा दोनों की ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दाई समेत प्रसूता के पति, सास और ससुर के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि प्रसव से पहले पीड़िता करीब 12 घंटे घर पर ही तड़पती रही, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल नहीं कराया। वहीं, मृत बच्चे को भी दबा दिया गया, जिसे बाद में उन्होंने बाहर निकाला।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले छानबीन कर रही है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और साथ ही बच्चे का विसरा रोहतक भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले से जागरूकता अभियान पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाई समेत पति, सास और ससुर पर केस दर्ज

pregnant lady delivery at home, both are died

पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला बबीता के पिता गांव मथाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अप्रैल माह में बड़ी धूमधाम से अपनी बेटी बबीता की शादी करनाल के गांधीनगर निवासी प्रताप से की थी। मंगलवार शाम 3 बजे उनके पास लड़के के पिता का फोन आया कि बबीता के बेटा हुआ है, लेकिन वह जन्म से पहले ही मर गया।

इसके बाद फोन आया कि बबीता बोल नहीं रही है। दबाव देकर जब ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बबीता ने भी दम तोड़ दिया है। पूरे मामले की सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे थे बबीता मंजू दाई के घर पर पड़ी थी।

साथ ही सुसराल वालों ने उसके बेटे को पहले ही दफना दिया था। वहीं, लड़के के पिता ने सभी आरोप नकारते हुए लड़की वालों पर मारपीट के आरोप लगाए। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के ससुर प्रीतम, सास अंगूरी, पति प्रताप और दाई मंजू के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

रात तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

pregnant lady delivery at home, both are died

मंगलवार रात तक लड़की पक्ष वालों ने इस मामले में कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी। इसके बाद लड़की पक्ष वालों ने मृतक बच्चे के शव को बाहर निकलवाया और लड़के वालों के घर पहुंचे।

मायका पक्ष के संजीव, राकेश, रमेश और राजेश का आरोप है कि जैसे ही वह वहां पहुंचे तो लड़के वालों ने उनके साथ कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ा और दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए।

अस्पताल ले जाते तो शायद बच जाते
मृतका के भाइयों ने पुलिस के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने प्रसूता को अस्पताल तक ले जाने की जरूरत नहीं समझी। वह रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक दर्द से तड़पती रही, पर किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी। संजीव ने कहा कि यदि उसकी बहन को सरकारी अस्पताल भी ले जाते तो शायद वह बच जाती। रमेश ने कहा कि उनकी बहन बीए पास थी और एमए करना चाहती थी, लेकिन आरोपियों ने उसे पढ़ाया तक नहीं।

जांच कर रहे हैं : थाना प्रभारी
सिटी थाना प्रभारी श्रीदत्त का कहना है कि शिकायत के आधार पर दाई समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed