फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pregnant lady beaten at bathinda of punjab, child killed in womb

रंजिश में गर्भवती महिला को इतना पीटा, गर्भ में पल रहे बच्चे की हो गई मौत

Wed, 01 Mar 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 01 Mar 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady beaten at bathinda of punjab, child killed in womb
beaten
रंजिश के चलते गर्भवती महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के साथ इतनी मारपीट की गई कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना पंजाब के बठिंडा की है। गांव लहरा खाना में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक गर्भवती को इतना पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।  वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


थाना नथाना पुलिस ने पीड़ित महिला सिमरन कौर निवासी गांव झंडुके की शिकायत पर आरोपी हरजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, देव सिंह और हरदयाल सिंह निवासी लहरा खाना के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नथाना के हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 26 फरवरी को वह गांव लहरा खाना स्थित अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान जब वह बाहर निकली तो उक्त आरोपियों ने किसी पुरानी रंजिश में उस पर हमला कर दिया। कुछ समय पहले पीड़िता के भाई के साथ आरोपियों का एक शादी समागम के दौरान झगड़ा हुआ था। इसकी वजह से वे रंजिश रखते थे। हवलदार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed