फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   porn photo of rohtak sisters viral on social network whatsapp

अश्लील फोटो वायरल, आईजी के सामने रोईं रोहतक सिस्टर्स

Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 04 Jun 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
porn photo of rohtak sisters viral on social network whatsapp

रोहतक सिस्टर्स पूजा और आरती के फर्जी अश्लील फोटो व्हाट्स एप पर वायरल हो गए हैं और लगातार शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दोनों बहनें बुधवार शाम को अपने पिता के साथ आईजी से मिलने पहुंची। कहा यदि पुलिस अधिकारी और समाज नहीं चाहता कि हम जिंदा रहें तो फिर ठीक है। इतना कहते ही दोनों बहनें फूट-फूट कर रोने लगीं।

विज्ञापन


आईजी को सौंपी शिकायत में कहा गया है कि यदि पुलिस गिरोह को काबू कर लेती तो उन्हें शोषण नहीं सहना पड़ता। उनके साथ दोबारा ऐसी हरकत नहीं होती। आईजी ने सोनीपत एसपी को मामले में जांच और केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आईजी श्रीकांत जाधव को आधे घंटे तक दोनों बहनों ने दर्द सुनाया। कहा, 2 जून की शाम को उन्हें पता चला कि फिर से कंप्यूटर से तैयार कर अश्लील फोटो अपलोड की गई है। जिस पर कमेंट लिखा है कि ‘ये लीजिए रोहतक की मर्दानी का नया कारनामा। ये वही लड़कियां हैं जो रोहतक में एक लड़के की बेल्ट से पिटाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देखो क्या कारनामा करके दिखाया है। सरकार को बोलो कि अब इनको मेडल देके दिखाए।’ दोनों ने कहा कि पहले भी अश्लील फोटो पोस्ट करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने 16 मई को केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी एसपी कार्यालय के बाहर रात को धरना देने के बाद हुई।

उस समय थाना सिविल लाइन एसएचओ ने बताया था कि दो को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाद में पता चला कि एक को ही गिरफ्तार किया गया और दूसरे को छोड़ दिया गया। अभी तक पुलिस इस पूरी चेन को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

porn photo of rohtak sisters viral on social network whatsapp

पूजा व आरती ने आईजी को बताया कि अब उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। आए दिन अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

श्रीकांत जाधव, आईजी, रोहतक रेंज ने बताया कि दोनों लड़कियों ने मुझ से मुलाकात की है। उनके दोनों केसों की जांच पंचकूला स्थित स्टेट क्राइम ब्रांच को भेज दी गई है। इस मामले में एसपी सोनीपत को निर्देश दिए हैं कि फोटो अपलोड करने के इस मामले में नया केस दर्ज कर इसकी सही जांच करें।

शशांक आनंद, एसपी, रोहतक ने बताया कि दो बहनों के फर्जी फोटो अपलोड करने के मामले में अगर किसी के पास कोई जानकारी है तो पुलिस को बताएं। पुलिस सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखेगी। जिनके पास ऐसी सामग्री हो उसे डीलिट कर दें। दोबारा से फोटो लोड करने की अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।

अतर सिंह पंवार, एडवोकेट, शिकायतकर्ता पक्ष ने बताया कि ये मामला क्राइम ब्रांच को चला गया है। लेकिन आज तक अश्लील पोस्ट पर रोक नहीं लगी है। कहीं न कहीं पूरा मामला राजनीति के प्रभाव में है। मांग है कि जांच हरियाणा से बाहर किसी भी केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए। आईजी ने आश्वासन दिया है कि खरखौदा थाना पुलिस मामला दर्ज करेगी और कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed