फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   porn film,mms,rape,gangrape, blackmailing, maa-beti porn, video film, for marriage, 

मां की अश्लील फिल्म दिखा की शादी, फिर दोस्तों को सौंपा, गैंगरेप

Sun, 14 Aug 2016 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,
अमर उजाला ब्यूरो, Updated Sun, 14 Aug 2016 07:23 PM IST
porn film,mms,rape,gangrape, blackmailing, maa-beti porn, video film, for marriage, 
एमएमएस - फोटो : Desk
एक व्यक्ति ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे शादी की और बाद में पैसों के लिए पत्नी को जानकारों के सौंप दिया। आरोपी उसे किसी को न बताने की धमकियां देते।


घटना का पता उस समय चला जब युवती की तबीयत खराब हुई। उसे डॉक्टर के पास लाया गया। वहां उसका मौसेरा भाई उसका हालचाल लेने के लिए आया तो उसने सारी बात उसे बताई। इसके बाद इसकी जानकारी जगरांव पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। थाना दाखा की पुलिस ने इस मामले में युवती के बयान पर जगजीत सिंह, मक्को, अजमेर सिंह और कालू के खिलाफ दुराचार और साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 

जांच अधिकारी हरमेश कुमार और महिला विंग की इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने कहा कि अपने बयान में पीड़ित युवती ने कहा कि उसके पिता कोई काम नहीं करते थे। उसकी दो बहने और भाई हैं। वह अपनी मौसी के पास रहती थी। कुछ समय पहले आरोपी महिला मक्को ने उसे अपने घर बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसे उसकी मां की अश्लील फिल्म दिखाई।

कालू ने अपने कुछ साथियों के साथ उससे गैंगरेप किया

porn film,mms,rape,gangrape, blackmailing, maa-beti porn, video film, for marriage, 
gangrape - फोटो : demo
इसके बाद आरोपी महिला ने उसे कहा कि वह उसके जानकार जगजीत सिंह के साथ शादी करे। उसे धमकी दी गई कि वह जगजीत सिंह से शादी नहीं करेगी तो उसकी मां की अश्लील फिल्म नेट पर अपलोड कर दी जाएगी। उसने अपने परिजनों से बात कर जगजीत सिंह के साथ शादी करने की बात चलवाई। उसकी मौसी और उसका भाई इस शादी से राजी नहीं थे, लेकिन ब्लैकमेलिंग से डरकर उसने जगजीत सिंह से शादी कर ली। 

शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी जगजीत सिंह ने उसे आरोपी कालू के हवाले कर दिया। कालू ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। कुछ समय बाद उसका पति आया और आरोपियों से पैसे लेकर उसे लेकर चला गया। इसी तरह कुछ दिन ऐसा चलता रहा। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे डाक्टर के पास ले जाया गया।

जहां उसका मौसेरा भाई उसका हाल जानने के लिए पहुंचा तो पीड़ित युवती ने सारी बात उसे बताई। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उसे जान का खतरा भी है। जांच अधिकारी हरमेश कुमार ने कहा कि पीड़ित युवती की मेडिकल जांच करवा दी गई है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed