फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   policeman suspended for molestation to woman

युवती को थाने ले जाना पुलिसवालों को पड़ा महंगा

Tue, 03 Jun 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 03 Jun 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
policeman suspended for molestation to woman

शहर के डल्हौजी रोड स्थित एक शोरूम में युवक के संग अश्लील हरकत करते पकड़ी गई युवती को बगैर महिला पुलिस कर्मी की मदद से थाने ले जाना पुलिस के एक जवान को महंगा पड़ा।

विज्ञापन


मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। संबंधित जवान के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गत 31 मई की रात डल्हौजी रोड पर स्थित शोरूम से युवक-युवती पकड़े गए थे। उन पर आरोप था कि वे शोरूम में अश्लील हरकतें कर रहे थे।

थाने में पुलिसवाले ने किया युवती से दुर्व्यवहार

policeman suspended for molestation to woman

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां पहुंचे थाना डिवीजन नं.एक पर तैनात कुछ पुलिस कर्मी दोनों को थाने ले गए। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ कोई महिला पुलिस मुलाजिम मौजूद नहीं थी।

पुलिसकर्मियों की इस मनमानी का मामला सामने आने पर एसएसपी ने उक्त मामले की प्राथमिक जांच एसपी डी जसपाल सिंह और डीएसपी सिटी मनोज कुमार से कराई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने बताया कि सिपाही बलविंद्र सिंह ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया। इससे पुलिस की छवि प्रभावित हुई है। यही वजह है कि सिपाही बलविंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह को सौंपी गई है।

एसएचओ और एसआई भी लपेटे में

policeman suspended for molestation to woman

थाना डिवीजन नं. एक के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह और क्यूआरटी टीम के इंचार्ज एसआई सरदूल सिंह ने युवती के साथ दुर्व्यवहार का मामला संज्ञान में होने के बावजूद मामले में न तो कोई सख्ती दिखाई और न ही वाकये से सीनियर अधिकारियों को अवगत कराया।

इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर सुखजिंद्र सिंह और एसआई सरदूल सिंह ने घटना को छिपाने का प्रयास किया, जोकि दंडनीय और निंदनीय दोनों हैं।

यही वजह है कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसपी (हेडक्वार्टर) एनके बेदी को सौंपी गई है। आरोपी सही पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed