{"_id":"63aece42a2381473f864a4dd","slug":"policeman-killed-in-road-accident-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: हादसे ने ली पुलिसकर्मी की जान, विदेश से लौटा दोस्त घायल, पिता की जगह मिली थी नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: हादसे ने ली पुलिसकर्मी की जान, विदेश से लौटा दोस्त घायल, पिता की जगह मिली थी नौकरी
Fri, 30 Dec 2022 05:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:14 PM IST
सार
मृतक पुलिस कर्मचारी आकाशदीप (27) ने अपने पिता के स्थान पर वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में नौकरी पाई थी। वह आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर मान और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी के गनमैन के तौर पर भी तैनात रह चुका है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में रमणीक चौक के नजदीक देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई। कार में सवार उसका साथी दोस्त गंभीर घायल है। उसे पीसीआर टीम की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कर्मचारी आकाशदीप (27) ने अपने पिता के स्थान पर वर्ष 2019 में पुलिस विभाग में नौकरी पाई थी। वह आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर मान और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी के गनमैन के तौर पर भी तैनात रह चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारी आकाशदीप निवासी गांव कोकलपुर अपनी क्रेटा कार में अपने दोस्त युद्धवीर के साथ देर रात लगभग दो बजे कहीं से आ रहा था। अचानक रमणीक चौक के नजदीक उसकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि कार चालक आकाशदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी दोस्त युद्धवीर सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया है। अब उसका लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप का दोस्त युद्धवीर कल दोपहर ही विदेश से लौटा था। और रात को वह इस भयानक हादसे में गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम और सिटी पुलिस के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।