फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   policeman head constable entered in house and try to rape lady in front of handicape husband

पुलिसवाला घर में घुसा और करने लगा अश्लील हरकतें, पति दिव्यांग था

Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
policeman head constable entered in house and try to rape lady in front of handicape husband
डेमो पिक
हेड कांस्टेबल अचानक घर में घुस गया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध किया तो उसकी पिटाई भी कर दी। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
विज्ञापन


महिला के पति चल फिर नहीं सकते। इसी का फायदा उठाकर वह झूठे मामले की जांच करने घर में घुसा और अपनी हरकत से पुलिस महकमे को शर्मिंदा कर दिया। शर्मनाक करतूत करने बाद आरोपी वहां से फरार भी हो गया। महिला ने थाना दयालपुरा में मामले की शिकायत दी।

जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने मामले में मोगा की दीना साहिब पुलिस चौकी में संपर्क किया तो पता चला कि बठिडा के कांगड़ गांव की किसी महिला के खिलाफ कर्मजीत कौर ने शिकायत नहीं दी है और न ही हेडकांस्टेबल को वहां जांच के लिए भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने हेडकांस्टेबल जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैसे के लेन देन का झूठा मामला बताकर घुसा था

policeman head constable entered in house and try to rape lady in front of handicape husband
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को दी शिकायत में गांव कांगड़ निवासी महिला ने बताया कि एक पुलिस कर्मी बुधवार सुबह पांस बजे एक मामले की जांच की बात कह कर उसके घर में घुस आया। उसने खुद को मोगा की दीना साहिब पुलिस चौकी का हेडकांस्टेबल जगरूप सिंह बताया।

महिला के अनुसार, जगरूप सिंह ने कहा कि मोगा की कर्मजीत कौर नामक महिला ने उसके खिलाफ पैसे के लेनदेन के मामले में शिकायत दी है। वह शिकायत की जांच करने पुलिस चौकी से आया है।

इसके बाद जगरूप सिंह ने पूछताछ करने के बहाने उसे अपने पास बुला लिया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसने थोड़ी देर इसकी अनदेखी की लेकिन जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने इसका विरोध किया। इस पर हेडकांस्टेबल ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed