फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police uniform of head constable denude by Women in police station

पुलिस थाने में घुसकर महिला ने हेडकांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Fri, 18 Mar 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
police uniform of head constable denude by Women in police station
पुलिस

चंडीगढ़ में मलोया थाने में बुधवार को बेटे के साथ केस पर बातचीत करने गई महिला ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और उसके मुंह पर नाखून भी मारे। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


शिकायत मलोया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पूरन ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला सुनीता डड्डूमाजरा कॉलोनी की निवासी है। दरअसल, उसके बेटे के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत आई थी। इसी केस में दोनों पक्ष समझौता करने थाने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और फिर हाथापाई होने लगी। जैसे ही मौजूद हेड कांस्टेबल ने बीच बचाव में युवक को पकड़ा।
विज्ञापन


अचानक गुस्से में आकर उसकी मां सुनीता हाथापाई करने लगी। उसने हेड कांस्टेबल वर्दी खींचकर उसने मुंह पर नाखून मार दिया। हेड कांस्टेबल ने किसी तरह आरोपी महिला से खुद को छुड़वाया। इसके बाद थाने की लेडीज कांस्टेबल ने महिला को काबू में किया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी की वजह से नहीं हुई गिरफ्तारी
मलोया थाना प्रभारी रामरतन ने बताया कि हेडकांस्टेबल के साथ हाथापाई करने और नाखून मारने पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन, उसकी तबियत खराब होने की वजह से गिरफ्तार नही किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जमानत लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed